एसडीओ अशोक कुमार के गिरफ्तारी को लेकर धरना
हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को समाहरणालय के मुख्य द्वार पर एसडीओ के ससुराल वालों ने उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर एकदिवसीय धरना दिया। धरने में करीब सैकड़ों महिला पुरूष शामिल थे।
फरवरी-मार्च तक साइकिल खरीद की टेंडर प्रक्रिया होगी पूरी, पांच लाख विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
झारखंड सरकार ने 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए साइकिल वितरण की योजना को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इस योजना के तहत, लगभग पांच लाख विद्यार्थियों को साइकिल दी जाएगी। साइकिल वितरण सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने इसकी खरीदारी की टेंडर प्रक्रिया फरवरी-मार्च 2025 तक पूरी करने का लक्ष्य रखा है।
झारखंड कैडर के 10 आइपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति
झारखंड कैडर के 10 आइपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति मिली है। प्रोन्नति पाने वाले आइपीएस अधिकारियों में ऋषभ कुमार झा, अंजनी अंजन, सौरभ, अमित रेणु, शंभू कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, सहदेव साव, अमित कुमार सिंह, मुकेश कुमार और पूज्य प्रकाश शामिल हैं।
गढ़वा एसडीएम संजय कुमार की अनूठी पहल
आपने टीवी में कई ऐसे टॉक शो देखें होंगे, जहां लोग अपने दिल की बात साझा करते हैं। खुल कर अपनी बात रखते हैं। ऐसे शोज में बात करने से कई बार परेशानियों का समाधान भी मिलता है। आम लोग प्रशासन से खुल कर बात करें, अपनी परेशानी बताएं इसके लिए गढ़वा एसडीएम संजय कुमार ने टॉक शो के पैटर्न पर अनूठी पहल शुरू की है।
झारखंड के प्रशांत लंदन में कंजरवेटिव पार्टी के काउंसलर उम्मीदवार बनाए गए
झारखंड के बेटे प्रशांत कुमार को यूके की कंजरवेटिव पार्टी ने 2026 के चुनावों के लिए काउंसलर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। यह झारखंड और संपूर्ण भारतीय समुदाय के लिए एक गर्व का क्षण है और एक प्रेरणादायक “रैग्स टू रिचेस” कहानी है, जिसमें कड़ी मेहनत और समर्पण से सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ गया है।
झारखंड में संक्रांति के दिन छाएगा घना कोहरा, 10 डिग्री के ऊपर पहुंचा तापमान
झारखंड के मौसम में फिर बदलाव शुरू हो गया है। राज्य के अधिकतर जिले में बादल छाए हुए हैं। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के ऊपर चला गया है। हजारीबाग और कोडरमा में घने बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश हुई है। बादल छाने से ठंड का प्रभाव थोड़ा कम हुआ है।
रघुवर दास पहुंचे चतरा, भद्रकाली मंदिर में की पूजा
ओड़िसा के पूर्व राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को चतरा पहुंचे। दोबारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद वे आज यहां प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर में अपने समर्थकों के साथ पूजा अर्चना की। यहां पहुंचने के बाद चतरा सांसद कालीचरण सिंह, सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार दास
पहाड़ी की चोटी में मिली हनुमान की प्राचीन प्रतिमा
जिले के पत्थलगडा स्थित पर्यटन स्थल मोरशेरवा पहाड़ी में प्राचीन प्रतिमाओं और अन्य कलाकृतियों का मिलना जारी है। चौथे दिन पहाड़ी की चोटी में हनुमान जी की प्राचीन प्रतिमा मिली है।
पुण्यतिथि पर याद किए गए भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री
भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि शनिवार को कांग्रेस भवन , चाईबासा में मनाई गई। कांग्रेसियों ने कांग्रेस भवन में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धापूर्वक उन्हें याद किया । उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि शास्त्री जी ऐसे सितारे थे,
पेट्रोल पंप पर लगेगा नो हेलमेट, नो फ्यूल का बोर्ड : डीटीओ
रामगढ़ जिले में सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला परिवहन पदाधिकारी मनीषा वश ने एक अनोखी पहल शुरू की है। शनिवार को उन्होंने पेट्रोल पंप के मालिकों के साथ बैठक की और कहा कि नो हेलमेट, नो फ्यूल का