झारखंड पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 2 लाख का इनामी PLFI जोनल कमांडर गिरफ्तार
झारखंड पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पीएलएफआई का कुख्यात जोनल कमांडर और 2 लाख का इनामी अपराधी कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान, को पुलिस ने मंगलवार रात लोहरदगा जिले के कुडू में उसके घर से गिरफ्तार किया। कृष्णा यादव लंबे समय से रांची, लोहरदगा, गुमला और लातेहार जिलों में दहशत फैला रहा था। हालांकि, रांची पुलिस ने अभी इस गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
हाई कोर्ट ने झारखंड सरकार को चार माह में नगर निकाय चुनाव कराने का दिया समय
झारखंड हाई कोर्ट ने गुरुवार को झारखंड निकाय चुनाव मामले में दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार को निकाय चुनाव करने के लिए चार महीने का समय दिया। यह सुनवाई जस्टिस आनंद सेन की अदालत में हुई।
धनबाद के हिलटॉप आउटसोर्सिंग में हिंसक झड़प के मुख्य आरोपित का भाई गिरफ्तार
पुलिस ने बीसीसीएल एरिया-3 के बाबुडीह में संचालित हिलटॉप आउटसोर्सिंग में 9 जनवरी को हुए हिंसक झड़प और बाघमारा एसडीपीओ पर हमले के मुख्य अभियुक्त जेएमएम नेता कारु यादव
राज्यपाल से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की मुलाकात
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज भवन में भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आमंत्रित किया।
लो विजिबिलिटी के कारण विमान को डायवर्ट कर रायपुर भेजा गया, 7 से ज्यादा फ्लाइट की देर से हुई लैंडिंग
झारखंड में कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। दिन के 11 बजे से पहले मौसम साफ हो ही नहीं रहा। कोहरे के कारण लो विजिबिलिटी होने से मंगलवार की सुबह 8.25 बजे पुणे से आने वाला विमान डायवर्ट कर रायपुर भेजा गया। इस कारण 7 से ज्यादा फ्लाइट को देर से लैंड करना पड़ा।
चतरा के बाजारटांड़ रोड में देर रात फायरिंग, युवक को लगी गोली
चतरा के बाजारटांड़ रोड पर मंगलवार रात करीब 10:30 बजे एक युवक पर फायरिंग की घटना हुई। 3-4 राउंड गोलियां चलाई गई। इसमें एक गोली युवक को लगी। घायल युवक की पहचान मुकेश सोनी उर्फ शनिचर के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया।
राज्य के इन 4 जिलों में 800 करोड़ की लागत में बनेंगे जंगल सफारी
झारखंड सरकार जल्द ही वन्यजीव प्रेमियों को एक बड़ी सौगात देने जा रही है। राज्य के 4 प्रमुख वन्यजीव अभयारण्यों में जंगल सफारी (जू सफारी) शुरू करने की योजना बनाई गई है।
जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा मामले में झारखंड हाई कोर्ट में अगली सुनवाई पांच फरवरी को
झारखंड हाई कोर्ट में प्रथम और द्वितीय जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की सीबीआई जांच कराने वाली बुद्धदेव उरांव की जनहित याचिका की सुनवाई बुधवार को हुई। हाई कोर्ट के जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय और जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने सीबीआई को मामले में दायर आरोप पत्र को कोर्ट के रिकॉर्ड में लाने का निर्देश दिया।
राजस्थान हाईकोर्ट के जज का मोबाइल झारखंड के चोरों ने चुराया, 4 लोग गिरफ्तार
दुमका स्थित प्रसिद्ध बासुकीनाथ मंदिर में एक जनवरी को पूजा के दौरान राजस्थान हाई कोर्ट के एक जज का मोबाइल फोन चोरी हो गया था। इस संबंध में जरमुंडी थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर लिया है। मोबाइल चोरों के एक इंटर स्टेट गैंग का खुलासा किया है।
रामगढ़ एसपी ने कुख्यात अपराधी राहुल दुबे को दी चेतावनी, कहा बुरा होगा हश्र
रामगढ़ पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह के एक सदस्य विक्रम कुमार शर्मा उर्फ नेपाली उर्फ टुटुल को गिरफ्तार किया है। साथ ही राहुल दुबे को एसपी अजय कुमार ने कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने उसे अपराध का रास्ता छोड़ने को कहा है, अन्यथा हश्र बुरा होगा।