झारखंड के इन 2 सांसदों को केंद्र ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
केंद्र की ओर से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने झारखंड के दो सांसदों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें गोड्डा से सांसद डॉ निशिकांत दुबे और लोहरदगा से सांसद सुखदेव भगत को देवघर एम्स के शासी निकाय का सदस्य बनाया गया है। इस निर्णय से संबंधित गजट स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया है।
छापेमारी करने गई CISF की टीम पर कोयला तस्करों का हमला, खूब चले पत्थर
धनबाद के निरसा के गलफरबड़ी क्षेत्र में बंद पड़े बर्न स्टैंडर्ड कारखाना में अवैध खनन स्थल पर छापेमारी के लिए सीआईएसएफ की टीम गई थी। जिसके बाद कोयला तस्करों के द्वारा सीआईएसएफ की टीम पर हमला कर दिया गया। कोयला तस्करों द्वारा सीआईएसफ की टीम के ऊपर पथराव भी किया गया है।
झारखंड विधानसभा में 25 समितियों का पुनर्गठन, कल्पना सोरेन को मिली ये एहम जिम्मेदारी
झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने विधानसभा की 25 समितियों का पुनर्गठन किया है। इसके लिए सभापति और सदस्यों के नामों की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
झारखंड में बफीर्ली हवाओं का असर जारी
उत्तर भारत में बर्फबारी अभी जारी है। जिसका असर राज्य पर अब भी पड़ रहा है। हालांकि उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिम इलाके में पहुंचे साइक्लोनिक सर्कुलेशन का आंशिक असर झारखंड पर पड़ रहा है। यही वजह है कि दिन में आकाश में बादल छाने और गुलाबी धूप होने से हल्की राहत मिल रही है।
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का BJP पर निशाना, कहा- जनता ने रघुवर दास को नकारा
आज कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की लोहरदगा के भौंरो गांव में शहीद पांडेय गणपत राय जयंती समारोह में शामिल होने पहुंची थी। यहां उन्होंने BJP पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि रघुवर दास को जनता ने पहले ही नकार दिया था और BJP को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान शिल्पी ने तंज कसते हुए कहा कि BJP फिलहाल बाउंड्री लाइन पर खड़ी है।
पहले दोस्त की बेटी को मारी गोली, फिर खुद भी कर ली आत्महत्या
आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गुरुवार शाम को एक शख्स ने अपने ही दोस्त की बेटी को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
अबुआ और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी शिकायतें अब ग्रामीण विकास विभाग को इस नबंर पर करें
ग्रामीण विकास विभाग ने मनरेगा, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास और अन्य योजनाओं को लेकर शिकायत और उनके समाधान के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह हेल्पलाइन नंबर 180-313-4242 है। विभाग ने जनता से अनुरोध किया है। आम नागरिकों को अगर इन योजनाओं से संबंधित कोई समस्या उत्पन्न होती है, तो वे इस हेल्पलाइन नंबर का उपयोग कर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।
चंपाई सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ी, जमशेदपुर के TMH में भर्ती
सरायकेला से बीजेपी विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच), जमशेदपुर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें ब्लड प्रेशर और लूज मोशन की शिकायत थी। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
झारखंड की बेटी सलीमा टेटे को मिला ‘अर्जुन पुरस्कार’
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को हॉकी खेल में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित ‘अर्जुन पुरस्कार 2024’ से सम्मानित किया। देश के 32 खिलाड़ियों को इस अवार्ड से नवाजा गया उसमें झारखंड के सिमडेगा की बेटी सलीमा टेटे का भी नाम शामिल है।
स्वास्थ्य विभाग की केंद्रीय टीम सदर अस्पताल का किया निरीक्षण
स्वास्थ्य विभाग की एचएमआईएस पापुलेशन रिसर्च सेंटर की दो सदस्य टीम चार दिवसीय दौरे पर गुरुवार को चाइबासा पहुंची ।गुरुवार को टीम ने सदर अस्पताल के सभी वार्डो का निरीक्षण