झारखंड में 28,945 विद्यालयों को मिला टैबलेट, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया ऑनलाइन शुभारंभ
झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से राज्य मंत्रालय में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 28945 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के बीच टैबलेट वितरण किया गया। इसके साथ ही गुणवत्तायुक्त शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय रिपोर्ट कार्ड और शिक्षकों के लिए 50 घंटे का अनिवार्य समेकित- सतत क्षमता विकास कार्यक्रम का ऑनलाइन शुभारंभ किया गया।
पत्थर लेने जा रहे हाइवा में अपराधियों ने लगाई आग
पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के कुहकुह इलाके में अपराधियों ने एक हाइवा में आग लगा दी। हाइवा माइंस में पत्थर लेने के लिए जा रहा था। बाइक सवार तीनअपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस अपराधियों की पहचान और घटना का कारण स्पष्ट करने में जुटी हुई है।
CM हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से आजसू की पूर्व मंत्री नीरू शांति भगत ने की मुलाकात
झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात की।
झारखंड में दुर्लभ बच्चे ने लिया जन्म, मछली की पूछ जैसा है उसका पैर
सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड में एक दुर्लभ बच्चे का जन्म हुआ है। नीमडीह प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को इस दुर्लभ बच्चे ने जन्म लिया। उसकी मछली के पूछ जैसे एक पैर है। बच्चे का लिंग भी नहीं है। इसका वजन डेढ़ किलो है।
सरायकेला में बस-ट्रक की टक्कर में दर्जनों यात्री हुए घायल
सरायकेला-खरसावां जिले के थाना अंतर्गत एनएच-33 पर गुरुवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कांदरबेड़ा स्थित पंडित रघुनाथ मुर्मू चौक के पास यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दर्जनभर यात्री घायल हो गए। इस हादसे में ट्रक चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर CRPF जवान के घर चोरी, 3 लाख की संपत्ति चुरा ले गये चोर
जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में थाने से सिर्फ 50 मीटर की दूरी पर स्थित सीआरपीएफ जवान के घर में चोरी हुई है। बंगला नंबर 12बी में रहने वाले सीआरपीएफ जवान मनीष कुमार तिवारी के घर में चोरी की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है। दरअसल मनीष कुमार 5 फरवरी को अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित गांव गए थे।
सरयू राय को कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत, 10 हजार के 2 निजी मुचलके पर मिली राहत
रांची सिविल कोर्ट ने जदयू विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय को अग्रिम जमानत दे दी है। पिछले सप्ताह उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। कोर्ट ने 10-10 हजार रुपये के 2 निजी मुचलके भरने की शर्त पर उन्हें राहत दी है।
झारखंड विधानसभा में 5508 करोड़ का तीसरा अनुपूरक पेश, महिला बाल विकास और शिक्षा पर ज्यादा जोर
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया। गुरुवार को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने ध्यानाकर्षण के बाद सदन में कुल 5508 करोड़ का अनुपूरक पेश किया। सदन में पेश तृतीय अनुपूरक में सबसे ज्यादा ऊर्जा विभाग को 971.80 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल करेंगे शुभारंभ
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को राज्यकर्मियों और पेंशनरों के लिए राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ विधानसभा के कांफ्रेंस हॉल में करेंगे। इस योजना के लाभुकों और उनके आश्रितों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराया जाएगा। दिव्यांग आश्रितों को आजीवन इस योजना का लाभ मिलेगा।
JPSC के नए अध्यक्ष बने एल ख्यांगते
सीनियर IAS और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एल खियांग्ते को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) का अध्यक्ष बना दिया गया है। बता दें कि 6 महीने से जेपीएससी का अध्यक्ष पद खाली था।