जनता पर बिना कोई बोझ बढ़ाये हमने एक सुंदर और संतुलित बजट पेश किया है- हेमंत सोरेन
विधानसभा में आज बजट पारित होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन मीडिया को संबोधित किया। सोरेन ने कहा कि जनता पर बिना किसी तरह का आर्थिक बोझ दिये हमने एक संतुलित बजट पेश किया है। हर क्षेत्र में विकास के लिए राशि का प्रावधान किया है और कोई भी क्षेत्र इससे अछूता नहीं है।
Budget 2025: विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाकी सेक्टर के लिए कितनी राशि का प्रस्ताव, जानिये पूरी डिटेल
झारखंड सरकार ने आज राज्य का वार्षिक बजट 2025 विधानसभा में प्रस्तुत किया। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बजट भाषण में राज्य की आर्थिक स्थिति, विकास योजनाओं और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए विभिन्न योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।
रजरप्पा मंदिर को पर्यटन सेंटर के रूप में किया जायेगा विकसित, डैम का भी जीर्णोद्धार; बजट में प्रस्ताव
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने झारखंड विधानसभा में बजट पेश कर दिया है। इस सरकार के पहले बजट में 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ का बजट पेश किया है।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए 13 हजार 363 करोड़ का बजट पेश
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने झारखंड विधानसभा में बजट पेश कर दिया है। इस बार 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ का बजट पेश किया गया है। आज लोगों की नजर इस बात पर थी कि राज्य की सबसे महत्वकांक्षी योजना मंईयां सम्मान योजना को इस बार के बजट में कितनी राशि आवंटित की जाती है।
AJSU विधायक निर्मल महतो बैठे धरने पर, इन घटनाओं को लेकर सरकार को घेरा
मांडू से AJSU विधायक निर्मल महतो बजट पेश होने से पहले विधानसभा के मुख्य द्वार के पास धरने पर बैठे हैं। दरअसल देवघर की घटना और विष्णुगढ़ CO को लेकर के तिवारी महतो सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर आज पेश करेंगे झारखंड का बजट, मंईयां सम्मान-सर्वजन पेंशन सहित कई योजनाओं पर रहेगा फोकस
आज वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर झारखंड विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगे। झारखंड के अब तक के बजट आकार में -5.01% से की कटौती के साथ साथ 36.76% तक का इजाफा भी हुआ है। लिहाजा, 10% से 15% तक का इजाफा होने पर वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट
रांची का पारा पहुंचा 30 डिग्री सेल्सियस, सरायकेला रहा सबसे गर्म
राजधानी रांची सहित राज्य भर में गर्मी की तपिश बढ़ती जा रही है। इस बार मार्च में 20 दिन पहले ही गर्मी आ गई है। दिन में चिलचिलाती धूप का भी सामना करना पड़ रहा है। मार्च के तीसरे सप्ताह में 35 डिग्री से अधिक तापमान होता था लेकिन इस बार मार्च की शुरुआत में ही राज्य का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।
हर ओर खिले सूर्ख पलाश फूल करा रहे हैं हिंदू नववर्ष के आगमन का अहसास
खूंटी। गांवों, जंगलों और सड़क किनारे जगह-जगह पर खिले सूर्ख पलाश के और सेमल के फूल इस बात का आभास करा रहे हैं कि हिंदुओं का नव वर्ष आने वाला है। रंगों का त्योहार होली के साथ ही नव वर्ष भी शुरू हो जाएगा। बसंत पंचमी के आते ही खूंटी सहित आसपास के क्षेत्रों और जंगलों में पलाश के फूल प्रकृति की शोभा बढ़ा रहे हैं।
गुमला में छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, रात में सोया और सुबह उठा ही नहीं
गुमला के कार्तिक उरांव कॉलेज में बीए सेमेस्टर-2 के 20 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र का नाम विनय प्रताप सिंह है। वह बरवाडीह के मुंगू छिपादोहर का रहने वाला था और अपनी बहन के साथ गुमला में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
बोकारो में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जेब में रखी ATM कार्ड से हुई पहचान
बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। यह शव डुमरी बिहार रेलवे स्टेशन के पास ओवर ब्रिज के समीप देखा गया। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की जानकारी गोमिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा।