आज से महिलाओं के खाते में जाना शुरू हो जाएगी मंईयां सम्मान योजना की राशि, होली से पहले मिल जाएंगे 7500 रुपए
झारखंड सरकार महिला दिवस के मौके पर राज्य की 38 लाख महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने की तैयारी में है। मंईयां सम्मान योजना के तहत शनिवार से महिलाओं के खाते में 7,500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। सरकार ने यह राशि होली से पहले सभी पात्र लाभुकों के खाते में भेजने का फैसला किया है।
एनटीपीसी के अधिकारी की गोली मारकर हत्या
अज्ञात अपराधियों ने एनटीपीसी के डीजीएम रैंक के अधिकारी कुमार गौरव को शनिवार की सुबह गोली मार मारकर हत्या कर दी। गोली उनके पीठ पर लगी थी। आनन फानन में उन्हें आरोग्य हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। घटना हजारीबाग बड़कागांव रोड के फतहा के पास हुई है।
झारखंड में 5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
झारखंड के सभी जिलों में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। मौसम केंद्र रांची के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान प्रदेश के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे गर्मी बढ़ेगी। इस बढ़ती गर्मी का जन जीवन पर असर पड़ सकता है। इस तरह मार्च का महीना गर्म रहने वाला है।
झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है झटका, प्रति यूनिट इतनी बढ़ेगी दर
झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं को झटका लग सकता है। दरअसल झारखंड में बिजली की दर में बढ़ोतरी हो सकती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिजली टैरिफ निर्धारित करने को लेकर कार्यवाही शुरू हो गयी है। जानकारी के मुताबिक जेबीवीनएल ने घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली की दरों में प्रति यूनिट दो रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है।
संविदाकर्मियों के लिए खुशखबरी, सभी तरह के भत्ते सहित एक साथ होगा मानदेय का भुगतान
सरकार के विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियों को अब एकमुश्त मानदेय मिलेगा। इसके तहत कर्मियों को सप्तम वेतन पुनरीक्षण में स्वीकृत पे मेट्रिक्स में अनुमान्य किए गए इंट्री पे आधारित मानदेय के साथ इंट्री पे पर 50 फीसदी महंगाई भत्ता और छठे वेतन पुनरीक्षण में स्वीकृत चिकित्सा भत्ता एवं परिवहन भत्ता (जहां अनुमान्य हो) भी दिया जाएगा।
धनबाद में अब ऑटोमैटिक तरीके से होगी रेलगाड़ियों की धुलाई, 2 करोड़ की लागत में बना कोच वॉशिंग प्लांट
अब धनबाद में ट्रेनों की सफाई मैन्युअल तरीके से नहीं, बल्कि ऑटोमैटिक कोच वॉशिंग प्लांट से की जाएगी। 2.14 करोड़ रुपये की लागत से कोचिंग डीपो में यह प्लांट तैयार किया गया है। इससे ट्रेनें कम समय में धुल सकेंगी और पानी की भी बचत होगी।
सीता सोरेन पर जानलेवा हमला, पूर्व पीए ने की फायरिंग की कोशिश; गिरफ्तार
बीजेपी नेता और दिशोम गुरू शिबू सोरेन की बड़ी बहु सीता सोरेन पर जानलेवा हमला किया गया है। यह हमला उनके पूर्व पीए देवाशीष घोष ने किया है। घटना सरायढेला थाना क्षेत्र में घटी, जब वे एक शादी समारोह में शामिल होने गयी थीं। हालांकि देवाशीष के फायरिंग करने से पहली ही सीता सोरेन के सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया।
चाईबासा में सड़क हादसे में पांचायत सचिव की मौत, 4 घायल
चाईबासा के चंपुआ प्रखंड मुख्यालय के सामने सड़क हादसे में पंचायत सचिव की मौत हो गयी। घटना गुरुवार रात करीब 9:30 बजे की है। मृतक की पहचान काशीप्रभा मोहंती के रूप में हुई है। वहीं हादसे में 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
चान्हो डबल मर्डर मामले में बोले बाबूलाल मरांडी- झारखंड सरकार और पुलिस की विफलता का असर
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर झारखंड सरकार को निशाने में लिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में रांची के चान्हो स्थित आनंद मार्ग आश्रम में लूटपाट और साधु की हत्या की घटना राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की विफलता को दर्शाती है।
झारखंड में 3 दिनों में 4-5 डिग्री बढ़ेगा तापमान
झारखंड के मौसम में अब फिर बदलाव नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद गर्मी में इजाफा होगा। हालांकि, फिलहाल सुबह-शाम हल्की ठंड भी लोगों को एहसास होगी।