प्रदीप यादव ने विधानसभा में अडाणी पावर की बिजली आपूर्ति एवं भूमि अधिग्रहण अनियमितताओं पर उठाए सवाल
गोड्डा जिले में अडाणी पावर लिमिटेड द्वारा स्थापित पावर प्लांट को लेकर विधायक प्रदीप यादव ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इसमें भूमि अधिग्रहण, ऊर्जा नीति के उल्लंघन, कोयला आपूर्ति और स्थानीय हितों की अनदेखी से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए।
झारखंड की हजारों एकड़ भूमि को फ्री होल्ड किया जाएगा- दीपक बिरुआ
भू राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा है कि खास महल की हजारों एकड़ जमीन को जल्द ही फ्री होल्ड किया जाएगा। उन्होंने सदन को बताया कि खास महल की जमीन को रैयतों के नाम करने के लिए सदस्य राजस्व परिषद की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है।
अपराधियों ने दो हाईवा और एक पोकलेन में लगाई आग, पुलिस जांच में जुटी
जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने दो हाईवा और एक पोकलेन में आग लगा दी। घटना जगदीशपुर में हुई। हाइवा और पोकलेन सड़क निर्माण कार्य में लगे हुए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
होली से पहले अवैध शराब ठिकानों पर हुई छापेमारी
रामगढ़ में होली पर्व के मद्देनजर डीसी चंदन कुमार के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद सुनील कुमार चौधरी ने अवैध शराब ठिकानों पर छापेमारी कराई। उत्पाद बल एवं सशस्त्र गृहरक्षक बल के सहयोग से रामगढ थाना अंतर्गत कैथा, हुहुवा, बाजार समिति, गोलपार सहित अन्य जगहों में सघन और व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया।
झारखंड में होली पर सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में 4 दिन छुट्टी, विधानसभा सत्र भी 5 दिन के लिए स्थगित
झारखंड में होली के अवसर पर सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में 4 दिनों का अवकाश रहेगा। राज्य के कार्मिक विभाग ने 13 और 14 मार्च को होली की छुट्टी घोषित की है। इसके बाद 15 मार्च को शनिवार और 16 मार्च को रविवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
धनबाद जेल में देर रात छापेमारी, 3 मोबाइल सहित मिला ये सामान
धनबाद जेल में सोमवार की देर रात जिला प्रशासन की ओर से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीसी माधवी मिश्रा और एसएसपी हृदीप पी जनार्दन सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे। जांच टीम ने तीन मोबाइल फोन, एक चार्जर और एक एयरपॉड बरामद किए। इस दौरान जेल के विभिन्न कैदी वार्डों की तलाशी के लिए हजारों जवानों को लगाया गया।
झारखंड के लाखों मजदूरों की मुफ्त होगी जांच, तीन साल में खर्च होंगे 470 करोड़
झारखंड में काम कर रहे निबंधित करीब 10 लाख निर्माण मजदूरों के लिए सरकार की तरफ से खास तौर पर श्रम एवं नियोजन विभाग की तरफ से एक बहुत ही अच्छी खुशखबरी है।
32 डिग्री पर पहुंचा रांची सहित कई जिलों का तापमान
झारखंड के सभी जिलों के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सुबह-शाम लगने वाली ठंड भी अब कम हो गई है। दिन में चढ़ता सूरज तपीश देने लगा है। कुल मिला कर तापमान में बढ़ोत्तरी की वजह से धीरे-धीरे गर्मी सताने लगी है। आलम यह हो गया है कि राज्य के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक जा चुका है।
कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर में हुआ ढेर
झारखंड के बड़े गैंगस्टर में शामिल अमन साहू मारा गया है। सूचना के मुताबिक वह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। मंगलवार को उसे रायपुर से पुलिस रिमांड में रांची लाया जा रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पलामू में पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई थी।
सीएम हेमंत की एयर एम्बुलेंस सेवा असहाय मरीजों के लिए साबित हो रही वरदान, 94 लोगों को मिल चुका है लाभ
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का लोगों के जीवन सुरक्षा का सकारात्मक प्रयास रंग ला रहा है । आपात स्थिति में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे असहाय मरीजों को बेहतरीन चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराने में एयर एंबुलेंस सेवा वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री के इस प्रयास से अबतक 94 मरीजों को झारखण्ड से ससमय एयरलिफ्ट कराकर दूसरे राज्यों के प्रमुख अस्पतालों में शिफ्ट कराया गया।