अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, इन मुद्दों पर की चर्चा
पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ जनजातीय विषयों विशेषकर, सीमा क्षेत्र के जनजातीय गांवों को “फर्स्ट विलेज” का दर्जा देते हुए उनके विकास के लिए बनाई गयी कार्ययोजना पर चर्चा हुई।
इरफान अंसारी ने सदन में की घोषणा: 1 साल में 10 हजार नियुक्तियां होंगी
झारखंड में डॉक्टर से लेकर पारा मेडिकलकर्मियों के खाली पद भरे जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग में जल्दी ही 10 हजार नियुक्तियां होंगी। रिम्स के साथ ही सदर अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की दशा भी बदलेगी। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने यह घोषणा की।
पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी; जानिए क्या है पूरा मामला
गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सनईडीह गांव में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है।
झारखंड के कई हिस्सों में आज बारिश का अलर्ट,तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस तक की हो सकती है गिरावट
पश्चिमी विक्षोभ के असर से झारखंड का मौसम शुक्रवार को भी बदला रहेगा। पिछले दो दिनों से बादल छाने और हल्की बारिश ने लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत महसूस कराई है। राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
कुख्यात डॉन विकास तिवारी को रिमांड पर लेगी पलामू पुलिस, कोर्ट से मिली अनुमति
कुख्यात डॉन विकास तिवारी को पलामू पुलिस रिमांड पर लेगी। जिसके लिए कोर्ट से अनुमति मिल गई है। दरअसल दो महीने पहले पलामू में हुए गैंगवार में गैंगस्टर भरत पांडेय और दीपक साव की हत्या हुई थी। दोनों ही पांडेय गिरोह का संचालन करते थे। कोयलांचल के इलाके में वर्चस्व की लड़ाई में भरत और दीपक मारे गए थे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने औपचारिक मुलाकात की।
साहिबगंज में 3 सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी भीषण आग, 7 झोपड़ियां जलकर राख; एक महिला भी झुलसी
साहिबगंज में नगर थाना क्षेत्र स्थित सूर्या नर्सिंग होम के सामने आज भीषण आग लग गई। जिससे सात झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग में एक महिला में झुलस गई हैं जिनका इलाज सूर्या नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त सभी लोग गहरी नींद में थे।
31 मार्च तक राशन कार्ड धारकों को e-KYC कराना जरूरी
झारखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी हो गया है। 31 मार्च तक सभी राशन कार्डधारकों को यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। राज्य सरकार ने पीला और गुलाबी राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अभियान शुरू किया है।
रामगढ़ में उग्रवादियों का तांडव, CCL कर्मी को मारी गोली, JCB को किया आग के हवाले
रामगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित उरीमारी न्यू बिरसा कोल डिपो में उग्रवादियों ने जमकर तांडव मचाया है। उग्रवादियों ने पहले पांच राउंड फायरिंग की और उसके बाद कोल डिपो में लगे जेसीबी को आग के हवाले कर दिया। वहीं दो जेसीबी सहित तीन हाईवा में तोड़फोड़ भी की।
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें उपचार के लिए ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें खांसी की समस्या काफी बढ़ गई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का निर्णय लिया।