पलामू में एक थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, यह है पूरा मामला
पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने एक थाना प्रभारी समेत तीन पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। निलंबित होने वाले अधिकारियों में नावाबाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार, छत्तरपुर और पिपरा थाना में तैनात एक-एक एएसआई शामिल हैं। दरअसल नावाबाजार थाना प्रभारी पर आरोप है कि लूटकांड के आरोपी की पिटाई की गई है।
मंईयां सम्मान योजना : तो इसलिए नहीं आ रहे महिलाओं के खाते में पैसे, उपायुक्त ने बताये कारण और हल
मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों के खाते में तीन महीने की एकमुश्त किस्त—7500 रुपये—ट्रांसफर कर दी गई है। लेकिन बोकारो जिले की कई महिलाओं को अभी तक यह राशि नहीं मिल पाई है, जिससे वे प्रखंड और अंचल कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
झारखंड में होल्डिंग टैक्स की विसंगतियां दूर की जाएंगी
सरकार ने शनिवार को विधानसभा में आश्वासन दिया कि राज्य में होल्डिंग टैक्स व फ्लैट के निबंधन की दर संबंधी विसंगतियों को दूर किया जाएगा। खासकर कोडरमा जिले के प्रभारी मंत्री रामदास सोरेन ने सदन को बताया कि 1 अगस्त से पहले बैठक बुलाकर कोडरमा जिले की होल्डिंग टैक्स व फ्लैट निबंधन संबंधी विसगतियों को अवश्य दूर कर लिया जाएगा।
बैंकों की हड़ताल टली, अब 24 और 25 मार्च को खुले रहेंगे सारे बैंक
बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। 24 और 25 मार्च को होने वाली देशव्यापी बैंक हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने यह फैसला सरकार और बैंक यूनियनों के बीच हुई बैठक के बाद लिया है। शुक्रवार को नई दिल्ली में मुख्य श्रमायुक्त की मध्यस्थता में एक बैठक हुई, जिसमें वित्त मंत्रालय और बैंक यूनियनों के बीच सकारात्मक चर्चा हुई।
लोहरदगा में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत, 3 झुलसे
लोहरदगा जिले में गर्मी की शुरुआत के साथ ही मौसम का कहर देखने को मिला। कुडू थाना क्षेत्र के जामड़ी तालाब के पास गुरुवार देर शाम वज्रपात गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों का इलाज कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
रांची से देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं को लगा बड़ा झटका, विमान सेवा अचानक हुई बंद
रांची से देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह खबर चिंता का विषय बन गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने रांची से देवघर के बीच प्रतिदिन चलने वाली विमान सेवा को अचानक बंद कर दिया है, जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा के तरीके में बदलाव आ गया है।
महिला कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में शामिल हुई मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कहा- केंद्र की BJP सरकार महिलाओं को ठगने का करती है काम
राजभवन पर झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुई। महिला आरक्षण विधेयक, महिला सुरक्षा, OBC महिलाओं को आरक्षण सहित अन्य मुद्दों पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
CM हेमंत सोरेन ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से की मुलाकात, ली स्वास्थ्य की जानकारी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर में राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मुलाकात की।
सीता सोरेन समेत 5 लोगों पर केस दर्ज, पूर्व पीए को अगवा कर पैसे लेने का आरोप
पूर्व विधायक सीता सोरेन और उनके अंगरक्षक समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला रीना घोष ने रांची की सीजेएम कोर्ट में दर्ज कराया है। रीना, देवाशीष घोष की बहन हैं, जो पहले सीता सोरेन के निजी सचिव थे। कोर्ट ने इस केस की सुनवाई के लिए 28 अप्रैल की तारीख तय की है। इस दिन शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया जाएगा।
पत्नी निकली 95 लाख के गहनों की चोरी की मास्टरमाइंड, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 13-बी के हयातनगर के घर में हुई लाखों के गहनों की चोरी का पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के अंदर खुलासा कर दिया है। दरअसल, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल इसकी जांच शुरू की।