JSSC-CGL केस में मास्टरमाईंड सहित 3 और आरोपी गिरफ्तार, 8 जवान भी हिरासत में; यूपी-बिहार से जुड़े तार
JSSC-CGL परीक्षा में कथित धांधली की जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मास्टरमाइंड अमरेश दीक्षित को यूपी के गोरखपुर से गिरफ्तार किया है।
अगले 2 दिन में 40 डिग्री तक जाएगा रांची का पारा
झारखंड में आसमान से आग तो नहीं बरस रहा पर बीते 3 दिन में भीषण गर्मी लगने के संकेत जरूर दे दिए हैं। इसके पीछे की वजह यह है कि पूरे प्रदेश में जहां पिछले तीन दिन में औसतन 5 डिग्री तक तापमान चढ़ा है। वहीं केवल राजधानी रांची का पारा 3 दिनों में 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है।
हजारीबाग हिंसा मामले में 10 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
हजारीबाग जिले में झंडा चौक के पास मंगलवार देर रात रामनवमी के मंगला जुलूस पर पथराव किया गया, जिससे 2 गुटों के बीच झड़प हो गयी। हालत को काबू में करने के लिए पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं एमवीआई विजय गौतम के बयान पर 10 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और महिला पर्यवेक्षिकाओं को बांटा स्मार्टफोन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज आंगनबाड़ी सेविकाओं और महिला पर्यवेक्षिकाओं को स्मार्टफोन का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, “आपसे किया हुआ वादा आज निभाया गया है। आज आपको स्मार्टफोन मिला है। वैसे आप में से बहुत लोगों के पास पहले से ही स्मार्टफोन होगा।
सरयू राय के विशेषाधिकार हनन के प्रस्ताव को स्पीकर ने स्वीकारा
जदयू विधायक सरयू राय ने बुधवार को सदन में विशेष अधिकार हनन का मामला लाया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से उन्होंने जो सवाल किया था उसका भ्रामक जवाब दिया गया है। अक्सर विभाग गलत तथ्यहीन और भ्रामक जवाब देता है। जबकि सदस्य को सच जानने का अधिकार है।
हिंसक झड़प के बाद छावनी में तब्दील हुआ इलाका,अपराधियों की गिरफ्तारी करने में जुटी पुलिस
हजारीबाग में बीते मंगला जुलूस के दौरान हुए पथराव के बाद झंडा चौक समेत पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनात की गई है। अब पुलिस उपद्रवियों को चिह्नित कर FIR करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ड्रोन कैमरे से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। पूरे घटना के बाद नगर निगम की ओर से सड़क पर बिखरे पत्थरों को उठाया गया।
हेमंत कैबिनेट ने 16 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, मंईयां योजना से हटाई गई आधार लिंक की बाध्यता
धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में आज हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में कुल 16 प्रस्तावों पर मुहर लगी है।
JSSC-CGL पेपर लीक मामले में 8 IRB जवानों की गिरफ्तारी के बाद बाबूलाल मरांडी ने क्या कह दिया?
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले को लेकर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने एक बार फिर से पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। दरअसल, पेपर लीक की जांच कर रही सीआईडी ने सोमवार को 8 IRB जवान को गिरफ्तार किया है
JSSC-CGL परिणाम जारी करने पर झारखंड हाईकोर्ट का रोक हटाने से इनकार, 7 मई को अगली सुनवाई
JSSC-CGL पेपर लीक को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस एम एम एस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से शपथ पत्र दाखिल कर बताया गया की प्रथम दृष्टि में पेपर लीक किए जाने का आरोप निराधार है।
हजारीबाग में रामनवमी के मंगला जुलूस के दौरान पथराव, स्थिति संभालने के लिए पुलिस को चलानी पड़ी गोली
झारखंड के हजारीबाग में देररात रामनवमी के उपलक्ष्य में निकाले गए दूसरा मंगला जुलूस के दौरान हुए पथराव से काफी समय तक तनाव रहा। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए इलाके में पुलिस बल को तैनात करना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि अब हालात नियंत्रण में हैं।