घाट से रांची पहुंचते बालू 5000 से 45000 रुपये पार, ब्लैक मार्केटिंग कर जनता से भारी वसूली- बाबूलाल मरांडी
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, ”राज्य में बालू के लिए हाहाकार मचा हुआ है। बालू के लिए आम जनता की जेब से मनमानी कीमत वसूली जा रही है। रांची में निर्माण कार्य के लिए इस्तेमाल होने वाला बालू प्रायः सिल्ली, बुंडू और सोनाहातू से लाया जाता है।
सचिवालय और सरकारी कार्यालयों में कार्यरत हजारों कंप्यूटर ऑपरेटरों पर आ सकती है आफत
झारखंड सरकार के सचिवालयों एवं अन्य सरकारी कार्यालयों में कार्यरत हजारों कंप्यूटर ऑपरेटरों की नौकरी पर आफत आ सकती है। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा सदस्य राजस्व पर्षद की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय कमेटी के गठन के बाद यह आशंका व्यक्त की जा रही है।
झारखंड के तापमान में 29 मार्च से दो डिग्री तक की होगी गिरावट
झारखंड के कई इलाकों में 29 मार्च से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी होने की सम्भावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है। तापमान में कमी का कारण दिन में चलनेवाली 30 से 40 किमी की गति से हवाएं चलने की संभावना है।
अब झारखंड में प्राइवेट स्कूल नहीं कर पाएंगे मनमानी, शुल्क निर्धारण को लेकर बनेगी कमेटी
झारखंड के प्राइवेट स्कूलों के शुल्क निर्धारण को लेकर स्कूल और जिला स्तर पर कमेटी बनाई जाएगी। इस संबंध में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने सभी आयुक्त व उपायुक्त को पत्र लिखा है। जिलों को भेजे गये पत्र में झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम 2017 के आलोक में शुल्क समिति का गठन करने को कहा गया है।
हजारीबाग कोर्ट ने आतंकियों को शरण देने के आरोपी को 23 साल बाद किया बरी, सबूतों के अभाव में लिया गया फैसला
हजारीबाग में आतंकियों को शरण देने के आरोप में 23 साल से चले आ रहे मुकदमे में अदालत ने फैसला सुना दिया है। सबूतों के अभाव में जमालुद्दीन उर्फ नासिर को बरी कर दिया गया। यह फैसला प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजीत कुमार की अदालत ने सुनाया।
केंद्रीय सरना समिति ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप हटाने की मांग
केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा के नेतृत्व में समिति ने गुरुवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। समिति ने राज्यपल से मिलकर सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप को हटाने की मांग वाला ज्ञापन सौंपा। समिति ने मांग की है कि आदिवासी समाज के रांची में केन्द्रीय सरना पूजा स्थल सिरमटोली स्थित मुख्य द्वार के सामने फ्लाई ओवर का रैम्प का निर्माण कार्य चल रहा है।
CM हेमंत सोरेन का प्रयास ला रहा रंग, मानव तस्करी के शिकार 25 नाबालिग बच्चे कराए गए मुक्त
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के सार्थक प्रयास से लगातार मानव तस्करी के शिकार बालक/बालिकाओं को मुक्त कराकर उनके घरों में पुनर्वासित किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित एकीकृत पुनर्वास सह संसाधन केंद्र, नई दिल्ली द्वारा मानव तस्करी के शिकार 25 नाबालिग बच्चों को वापस झारखण्ड पुनर्वासित किया जा रहा है।
XLRI में 100 फीसदी प्लेसमेंट, इंटरनेशनल में 1.10 करोड़ और डॉमेस्टिक जॉब में सर्वाधिक 75 लाख के पैकेज लॉक
एक्सएलआरआइ के शैक्षणिक सत्र 2023-2025 के विद्यार्थियों का रिकॉर्ड प्लेसमेंट हुआ है। 2 वर्ष के पीजीडीएम ( बिजनेस मैनेजमेंट व ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट) बैच के सभी 591 स्टूडेंट लॉक हो गये। इस बार भी एक्सएलआरआइ के जमशेदपुर और दिल्ली एनसीआर कैंपस के 100 फीसदी विद्यार्थी लॉक हुए।
रामगढ़ में युवक की गला रेतकर की गई निर्मम हत्या,जांच में जुटी पुलिस
रामगढ़ के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं। मृतक की पहचान सौंदा भुरकुंडा निवासी दीपक पासवान के रूप में हुई हैं।
अनिल टाइगर की हत्या को लेकर भाजपा नेताओं ने विधानसभा में किया प्रदर्शन
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 20वें दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने नेता अनिल टाइगर की हत्या और राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में सदन के बाहर प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक हाथों में तख्तियां लिये सदन के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।