कल्पना सोरेन ने की विदेशी एनजीओ के साथ बैठक
स्पेन व स्वीडन के दौरे पर गयीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने फंडसिओन एस्पेंरांची वाईएलेग्रिया की अध्यक्ष मारिया मोरेनो और उपाध्यक्ष रामिरो माटो के साथ बैठक की। बैठक में फाउंडेशन कोलोरेस डी कोलकाता की निदेशक मारिया डे मुन्स यनजेंगा भी थी।
झारखंड में मई में पड़ेगी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी
झारखंड के सभी जिलों में मई महीने के दूसरे हफ्ते में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ेगी। इसका असर राज्य के आम जनजीवन पर भी पड़ेगा। यह जानकारी शुक्रवार को मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने दी।
केंद्र सरकार इस बार लाए पीओके वापस : जेपी
प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के नेता जय प्रकाश पांडेय ने केंद्र सरकार से इस बार पीओके की वापसी की मांग की है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि मानवता को नष्ट करने वाले आतंकी राक्षसों के अंत का समय आ चुका है। भारत सरकार और सेना आतंकियों के सफाए करने के लिए तैयार है।
बाबूलाल मरांडी ने मंत्री सुदिव्य सोनू के बयान की निंदा की, कहा- झारखंडवासियों का सिर शर्म से झुक गया है
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने मंत्री को कहा, ”मंत्री सुदिव्य कुमार का यह व्यंग्य उनके भीतर कूट कूटकर भरे अहंकार एवं पागलपन को दर्शाता है।
लातेहार में तीन इनामी नक्सलियों ने किया आत्म समर्पण
। लातेहार एसपी कुमार गौरव के समक्ष गुरुवार को झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) नक्सली संगठन के तीन इनामी नक्सलियों ने गुरुवार को आत्मसमर्पण कर दिया। एसपी कुमार गौरव और सीआरपीएफ 11 बटालियन के कमांडेंट याद राम बुनकर ने तीनों नक्सलियों को माला पहनाकर स्वागत किया।
स्पेन में झारखंड की गूंज : सीएम हेमंत सोरेन ने पेश किया निवेश का रोडमैप
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार ने स्पेन में एक अंतरराष्ट्रीय निवेश सम्मेलन के दौरान राज्य का भविष्यगामी निवेश रोडमैप प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति में राज्य के सतत औद्योगिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया और वैश्विक निवेशकों को सहयोग के लिए आमंत्रित किया गया।
रामगढ़ में बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े एक लाख रुपये की छिनतई
रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रही एक बुजुर्ग महिला से झपटमारों ने एक लाख रुपये लूट लिए। यह घटना स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकालने के बाद नेहरू रोड, कैंटोनमेंट मोहल्ला की है।
मुख्यमंत्री हेमंत, विधायक कल्पना और डीजीपी को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और डीजीपी अनुराग गुप्ता के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।
झारखंड में लैंड सर्वे कब तक पूरा कर लिया जाएगा, टाइमलाइन दे सरकार : हाई कोर्ट
राज्य में हो रहे जमीन के सर्वे को लेकर दायर गोकुल चंद की जनहित याचिका पर गुरुवार को हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने राज्य सरकार से मौखिक पूछा कि जब झारखंड में लैंड सर्वे का काम शुरू हो गया है
पहलगाम हमले के विरोध में बंद रहा खूंटी जिला
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले कें खिलाफ गुरुवार को खूंटी जिला स्वतःस्फूर्त बंद रहा। पाकिस्तान के आतंकियों की ओर से 26 सैलानियों की हत्या को लेकर खूंटी जिले के लोगों में भारी आक्रोश है।