पीएलएफआई उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार
लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। छापेमारी के दौरान झारखंड में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) का एक सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
BPSC अभ्यर्थियों से मिले पप्पू यादव: साथ में धरना पर बैठने को कहा
पटना के गर्दनीबाग में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में धरने पर बैठे हैं। धरना स्थल पर पप्पू यादव सोमवार देर रात करीब 12:00 बजे पहुंचे थे। उन्होंने अभ्यर्थियों से बात की। साथ ही छात्रों से क्वेश्चन पेपर पर भी चर्चा की। उसके बाद से वो भी धरने पर बैठ गए हैं, आज उनका जन्मदिन भी है।
झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन से छाए बादल
झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर अगले पांच दिन तक देखने को मिलेगा। इस दौरान आकाश में बादल छाए रहेंगे। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई है।
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त
घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली उतार चढ़ाव के साथ सपाट स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने कुछ देर के लिए मजबूती का रुख दिखाया लेकिन इसके बाद बिकवाली शुरू हो जाने के कारण ये दोनों सूचकांक गिर कर लाल निशान में पहुंच गए।
दिग्गज फिल्म निर्माता,श्याम बेनेगल का अंतिम संस्कार आज
दिवंगत फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का आज मंगलवार मुंबई के शिवाजी पार्क इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम में दोपहर 2 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उद्योग मंत्री संजय यादव की समीक्षा बैठक
उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने विभागीय समीक्षा बैठक की. बैठक के बाद उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे,विकसित राज्य की श्रेणी में खड़ा रहे,
Honda-Nissan ने मिलाया हाथ, कंपनियों ने साइन किया MOU
जापानी कार मेकर्स होंडा और निसान ने मर्जर के लिए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग यानी MOU साइन किया है। कंपनियों के बीच सोमवार (23 दिसंबर) को पहले फेज की बातचीत हुई।
बैंक के कैश काउंटर पर उचक्कों ने काट दिया ग्राहक का थैला, उड़ाये एक लाख
बैंक से पैसे निकाल कर घर जाने वाले लोगों को अक्सर बाइकर्स गैंग और उचक्के अपना शिकार बनाते हैं। सोमवार को इन शातिर अपराधियों ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के अंदर ही एक ग्राहक का थैला ब्लेड से काट दिया।
इस दिन जारी होगा मंईयां सम्मान योजना 2500/-की पहली किस्त
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जल्द ही मंईयां सम्मान योजना की 2500 रुपए की पहली किस्त जारी करने जा रहे हैं। इस बाबत संभावित तारीख भी सामने आ गई है।
जमशेदपुर में नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई: चार लोग गिरफ्तार
जमशेदपुर में जिला प्रशासन ने नशा कारोबारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में 25 लाख का नशीला इंजेक्शन और दवा बरामद किया गया है। वहीं चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।वहीं 5 मेडिकल और ऑटो पार्ट्स के दुकान को सील किया गया। एसएसपी किशोर कौशल ने