10.50 लाख तक इनकम पर मिल सकती है टैक्स छूट
नरेंद्र मोदी सरकार वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में इंडिविजुअल टैक्सपेयर्स को राहत दे सकती है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी 3.0 अपने दूसरे बजट में 10 लाख 50 हजार रुपए सालाना कमाने वाले लोगों के लिए इनकम टैक्स की दरों में कटौती करने पर विचार कर रही है।
आज 5 कंपनियों के शेयर BSE-NSE पर लिस्ट हुए
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर आज 5 कंपनियों के शेयर लिस्ट हुए हैं। इसमें ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड, DAM कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड, ममता मशीनरी लिमिटेड, सनातन टेक्सटाइल्स लिमिटेड और कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स लिमिटेड शामिल हैं।
प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे मोतीलाल नेहरू मार्ग: मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
लुटियंस दिल्ली के मोतीलाल नेहरू मार्ग के बंगला नंबर-तीन पर आज सुबह से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जा रही है।
3 रूपए तक महंगा होगा पेट्रोल-डीजल: इसी सप्ताह लागू करने की संभावना
झारखंड में पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है। राज्य सरकार इसकी तैयारी में लगी है। सरकार का मकसद राजस्व बढ़ाने की है। दरअसल राज्य सरकार सेस लगाने की तैयारी कर रही है।
बांग्लादेश के सचिवालय में लगी आग
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के सेगुनबागीचा इलाके में बुधवार देर रात करीब 2 बजे सचिवालय में आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आग सबसे पहले सचिवालय की बिल्डिंग नंबर 7 में लगी थी। इसके बाद फैलती गई।
झारखंड में नए साल में लगेगी ठंड
झारखंड में साल के आखिरी दिन बादल-बारिश के साथ बीतने की संभावना दिखाई दे रही है। वहीं नए साल का स्वागत भी कड़ाके की ठंड के साथ होने वाली है।
अजरबैजान से रूस जाने वाली फ्लाइट, कजाकिस्तान में हुई क्रैश
कजाकिस्तान के अक्ताऊ में बुधवार सुबह एक पैसेंजर प्लेन क्रैश हो गया। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने कजाक मीडिया के हवाले से बताया है कि प्लेन में 67 यात्री और 5 क्रू मेंबर्स थे। इनमें 12 लोगों को बचा लिया गया है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।
रघुवर दास बन सकते हैं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष
ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब रघुवर फिर से भाजपा की सक्रिय राजनीति में उतरेंगे। उन्हें बड़ा दायित्व मिलने की संभावना है।
दिल्ली चुनाव: आज आ सकती है कांग्रेस की दूसरी लिस्ट
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आज जारी की जा सकती है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने मंगलवार को बैठक की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लिस्ट में 28 कैंडिडेट्स के नाम तय किए गए हैं।
आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 के लिए भारतीय टीम घोषित, निकी प्रसाद होंगी कप्तान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की महिला चयन समिति ने आगामी आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है।