S25 स्मार्टफोन सीरीज नेक्स्ट जेनरेशन AI फीचर्स के साथ आएगी: लॉन्चिंग इवेंट 22 जनवरी को होगा
टेक कंपनी सैमसंग ने अपने एनुअल लॉन्चिंग इवेंट ‘गैलेक्सी अनपैक्ड 2025’ की डेट अनाउंस कर दी है। यह इवेंट 22 जनवरी को अमेरिका के कैलिफोर्निया में होगा जो भारतीय समयानुसार रात के 11:30 मिनट पर लाइव होगा। इवेंट में कंपनी स्मार्टफोन की अपनी फ्लैगशिप S सीरीज लॉन्च करेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने उद्यमी निखिल कामथ के पॉडकास्ट में भाग लिया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्यमी निखिल कामथ के आगामी पॉडकास्ट में अपने राजनीतिक जीवन और व्यक्तिगत विचारों को साझा किया है। यह प्रधानमंत्री मोदी का पहला पॉडकास्ट है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर निखिल कामथ की पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, “मुझे आशा है कि आप सभी इसका उतना ही आनंद लेंगे जितना हमें आपके लिए इसे बनाने में आया।”
SIP निवेश पहली बार 26 हजार करोड़ पार: एक साल में 50% बढ़ा
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी SIP के जरिये म्यूचुअल फंड्स में निवेश लगातार बढ़ रहा है। बीते दिसंबर में पहली बार मासिक SIP 26 हजार करोड़ रुपए से ऊपर निकल गई। दिसंबर 2023 में यह 17,610 करोड़ थी, जो बीते माह 50.25% बढ़कर 26,459 करोड़ रुपए हो गई। इस बीच म्यूचुअल फंड फोलियो भी रिकॉर्ड 22.50 करोड़ तक पहुंच गए।
दिल्ली चुनाव पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक: आज आ सकती है दूसरी लिस्ट
दिल्ली चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। मीटिंग के लिए नड्डा के घर पर गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे। मीटिंग के बाद भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा- मीटिंग में हमें जेपी नड्डा और अमित शाह से संगठन को लेकर जरूरी निर्देश मिले।
केंद्रीय मंत्री गड़करी आज आएंगे इंदौर, देश की पहली हाइड्रोजन-सीएनजी बाजा बगी का अनावरण
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज (गुरुवार को) मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर इंदौर आ रहे हैं। वे यहां धार जिले के पीथमपुर स्थित नैट्रेक्स पर आयोजित होने वाले बाहा इंडिया कार्यक्रम में शामिल होंगे और यहां देश की पहली हाइड्रोजन-सीएनजी बाजा बगी का अनावरण करेंगे। केन्द्रीय मंत्री गडकरी यहां इंदौर- अकोला फोर-लेन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का निरीक्षण भी करेंगे।
HMPV वायरस के देश में 11 केस: आज 2 मामले मिले; गुजरात में 8 साल का बच्चा, UP में 60 साल की महिला पॉजिटिव
कोरोना वायरस जैसे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के गुरुवार को 2 केस मिले हैं। पहला मामला उत्तर प्रदेश का है। लखनऊ में 60 साल की महिला पॉजिटिव पाई गई है। बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. सुशील चौधरी ने दैनिक भास्कर से इसकी पुष्टि की। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात के हिम्मतनगर में 8 साल के बच्चे की पॉजिटिव होने की बात कही जा रही है।
ओडिशा में मोदी बोले-अप्रवासियों के दिल में भारत धड़कता है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल हुए। मोदी ने कहा- अप्रवासी जहां जाते हैं उसे अपना बना लेते हैं। इसके बावजूद उनके दिल में हमेशा भारत धड़कता है। इसी के चलते दुनिया में मेरा सिर ऊंचा रहता है। पीएम ने आगे कहा कि, भारत मेड इन इंडिया फाइटर जेट बना रहा है
HMPV का 9वां केस: मुंबई में 6 महीने की बच्ची संक्रमित
कोरोना वायरस जैसे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) का महाराष्ट्र में बुधवार को तीसरा केस मिला। मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में 6 महीने की बच्ची संक्रमित मिली है। उसे 1 जनवरी को खांसी, सीने में जकड़न और ऑक्सीजन लेवल 84% तक गिरने की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था।
असम खदान हादसा: 300 फीट गहरी खदान में 8 मजदूर अभी फंसे, 1 की मौत
असम के दीमा हसाओ जिले के उमरंगसो में 300 फीट गहरी कोयला खदान में फंसे 9 मजदूरों में एक का शव बाहर निकाल लिया गया।
भूकंप ने मचाई तिब्बत में तबाही, अब तक कम से कम 53 लोगों की मौत
तिब्बत और नेपाल के बड़े हिस्से में मंगलवार सुबह आए भूकंप ने तिब्बत में भारी तबाही मचाई है। 7.1 की तीव्रता से आए भूकंप में 50 से अधिक लोगों की मौत की खबर है जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं।