बोकारो में महिला नक्सली समेत 2 मारे गए: गिरफ्तार पति ने बताया ठिकाना
झारखंड के बोकारो में बुधवार की सुबह हुई मुठभेड़ में नक्सली एरिया कमांडर शांति देवी और मनोज टुडू मारे गए। पुलिस की यह सफलता शांति के पति 15 के इनामी नक्सली रणविजय की गिरफ्तारी का नतीजा था। रणविजय ने ही पुलिस को एक दिन पहले पत्नी और अपने दस्ते के ठिकाने के बारे में जानकारी दी थी।
JEE Main 2025 की परीक्षा आज से शुरू, रांची में 10 हजार छात्र होंगे शामिल
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित JEE Main 2025 की परीक्षा आज 22 जनवरी से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 2 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी और 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी तक चलेगी। रांची में 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, लोअर चुटिया, अरुनुमा टेक्निकल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, सामलौंग और फ्यूचर ब्राइट, पुंदाग अरगोड़ा शामिल हैं।
तुर्की के स्की रिसॉर्ट होटल में भीषण आग, 76 लोगों की मौत
तुर्की के उत्तर-पश्चिमी इलाके में स्थित एक स्की रिसॉर्ट होटल में मंगलवार को लगी भीषण आग लग गई। इसमें 76 की मौत की खबर सामने आई है। इनमें से 45 शवों की पहचान हो चुकी है, जबकि बाकी की पहचान करने की कोशिश जारी है। गृह मंत्री अली येरलिकाया ने इस घटना की जानकारी दी। हादसा उस समय हुआ जब ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे।
भारत vs इंग्लैंड पहला टी-20 आज
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमें 13 साल बाद कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भिड़ेंगी। आखिरी बार यहां दोनों टीमों का मुकाबला साल 2011 में हुआ था, तब इंग्लैंड को 6 विकेट से जीत मिली थी।
ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान बने
ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के नए कप्तान बनाए गए हैं। वे केएल राहुल की जगह लेंगे। ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के भी कप्तान रह चुके हैं। मेगा ऑक्शन के बाद से पंत को लखनऊ का कप्तान बनाने की बातें हो रही थीं। फ्रेंचाइजी ने नवंबर-2024 के मेगा ऑक्शन में पंत को 27 करोड़ रुपए (लगभग 3.21 मिलियन अमेरिकी डॉलर) में खरीदा था।
RG कर रेप-हत्या मामला: सियालदह कोर्ट ने संजय रॉय को सुनाई उम्रकैद की सजा
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में 8-9 अगस्त की रात ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर के दोषी संजय रॉय को उम्रकैद (मरते दम तक जेल) की सजा सुनाई गई है। सियालदह कोर्ट के जज अनिर्बान दास ने सोमवार, दोपहर 2: 45 बजे सजा सुनाते हुए कहा, ‘यह रेयरेस्ट ऑफ रेयर मामला नहीं है।
एस. जयशंकर ने जापान, ऑस्ट्रेलिया के समकक्षों के साथ की द्विपक्षीय बैठकें
भारत के विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में जापान और ऑस्ट्रेलिया के समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। उन्होंने अपने समकक्षों के मुलाकात के यादगार पलों को एक्स हैंडल पर साझा किया। जयशंकर ने लिखा कि जापान के विदेशमंत्री ताकेशी इवाया से मिलकर अच्छा लगा।
पटना में जुटे देशभर के विधानसभा अध्यक्ष
बिहार में करीब 42 साल बाद आज यानी सोमवार को दो दिवसीय अखिल भारतीय पीठासीन सम्मेलन हो रहा है। विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में ये कार्यक्रम हो रहा है।
रांची से प्रयागराज महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू, रक्षा राज्य मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
रांची। रेलवे ने रांची से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए रविवार से स्पेशल ट्रेन संख्या 08067 की शुरुआत की है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची रेलवे स्टेशन से टूंडला के लिए महाकुंभ स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
महाकुंभ स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से पहले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर स्वागत किया।
रिम्स में इलाज कराने आई महिला से रेप
झारखंड के रिम्स अस्पताल में एक महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। एक सैप जवान पर यह आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में घटी। पीड़िता अपने पति को लेकर इलाज के लिए अस्पताल आई थी।