दिल्ली विधानसभा में शराब नीति से जुड़ी CAG रिपोर्ट पेश
दिल्ली विधानसभा के दूसरे दिन मंगलवार को सदन में शराब नीति पर CAG रिपोर्ट पेश की गई। दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने रिपोर्ट सदन में रखी। LG वीके सक्सेना ने कहा कि पिछली सरकार ने इस रिपोर्ट को रोककर रखा था। इसे सदन में नहीं रखा। उन्होंने संविधान का खुलेआम उल्लंघन किया।
भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बोले प्रधानमंत्री मोदी, ‘दुनिया को भारत से बहुत आशाएं हैं’
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में सोमवार से दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समिट का शुभारंभ किया। समिट में देश और विदेश के डेलीगेट्स और उद्योगपति मौजूद रहे।
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के चलते 27 मार्च तक लागू रहेगी निषेधाज्ञा
रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा और 27 मार्च तक चलेगा। इस दाैरान विधानसभा परिसर के आसपास निषेधाज्ञा लागू रहेगी, जिसके तहत विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में (न्यायालय परिसर को छोड़कर) किसी तरह के जुलूस, रैली, प्रदर्शन और घेराव पर रोक रहेगी। राज्य विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हाे रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर विधानसभा सत्र के दौरान निषेधाज्ञा जारी किया गया है।
ट्रंप ने सेना के टॉप जनरल को किया बर्खास्त,अश्वेत जनरल 2020 के ब्लैक लाइव्स मैटर के सपोर्टर भी थे
डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार रात देश के सबसे बड़े मिलिट्री अफसर को अचानक हटा दिया। इस अफसर का नाम चार्ल्स सी क्यू ब्राउन जूनियर है, जो सेना के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ (JCS) के चेयरमैन थे। जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ अमेरिका के रक्षा विभाग के सबसे सीनियर मिलिट्री लीडर्स का ग्रुप है।
एक्शन में रेखा सरकार, आतिशी के सभी निजी स्टाफ की छुट्टी
दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद रेखा गुप्ता ने पूर्व CM आतिशी और उनके मंत्रियों के पर्सनल स्टाफ को हटा दिया है। इसके अलावा आतिशी सरकार ने जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को दूसरी जगह नियुक्त किया था उन्हें तुरंत अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत मंडपम में सोल लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे गुरुवार (21 फरवरी) को भारत की राजधानी नई दिल्ली पहुंचे। उनकी अगवानी केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री पवित्रा मार्गरिटा ने किया। पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री यहां स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (SOUL) कॉन्क्लेव के पहले संस्करण में हिस्सा ले रहे हैं।
JAC की हिंदी और विज्ञान की परीक्षा हुई रद्द, प्रश्नपत्र हुआ वायरल
झारखंड में 11 फरवरी से शुरू हुई जैक बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के दौरान हिंदी और विज्ञान सैद्धांतिक का पेपर लीक हो गया है। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले ही पेपर लीक हो गया था। जैक बोर्ड की जांच में इसको सही पाया गया है। अब बोर्ड पूरे राज्य में परीक्षा रद कर दी है।
दिल्ली में आज रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा समेअन्य आज मंत्री पद की शपथ लेंगे
शालीमार बाग से भाजपा विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के तौर पर कुछ देर में शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में होगा। रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्री भी शपथ लेंगे। इसमें अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह का नाम शामिल है।
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की
रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बुधवार रांची जिला के विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त ने पेयजल, स्वच्छता, राजस्व, निबंधन और भूमि सुधार, झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार, कृषि पशुपालन और सहकारिता, उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग तथा नगर विकास विभाग की ओर से जिले में किये गये कार्यों की समीक्षा की।
झारखंड में गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर लगा बैन
झारखंड में गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर बैन लग गया है। गुटखा बेचने पर कानूनी कार्रवाई होगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस बाबत अधिसूचना