झारखंड में एक बार फिर ठंड की हुई वापसी
36 डिग्री तक पहुंचा झारखंड का तापमान अगले 2 दिन में 4 डिग्री तक गिरने वाला है। इस वजह से मार्च में ही लग रही गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और बारिश का प्रभाव झारखंड में पड़ने वाला है। इस दिशा से आने वाली हवा राज्य के तापमान में बदलाव लाएगी।
Budget 2025: विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाकी सेक्टर के लिए कितनी राशि का प्रस्ताव, जानिये पूरी डिटेल
झारखंड सरकार ने आज राज्य का वार्षिक बजट 2025 विधानसभा में प्रस्तुत किया। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बजट भाषण में राज्य की आर्थिक स्थिति, विकास योजनाओं और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए विभिन्न योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।
उत्तराखंड कई जिलों में आज हिमस्खलन होने की चेतावनी
उत्तराखंड के लिए मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज बड़ी चेतावनी जारी की है। केंद्र निदेशक ने कहा कि आज चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हिमस्खलन होने की संभावना है। हिमस्खलन की दृष्टि से चमोली जिले को सबसे अधिक संवेदनशील बताया गया है।
विधानसभा ने पारित किया 5,508 करोड़ का तीसरा अनुपूरक बजट
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को भोजनावकाश के बाद 5,508 करोड़ रुपये का तीसरा अनुपूरक बजट पारित कर दिया गया। वित्तमंत्री राधाकृष्णी किशोर ने कटौती प्रस्ताव को लेकर कहा कि उन्हें आशा थी की अनुपूरक बजट पर विपक्षी सदस्यों की ओर से सरकार को सुझाव दिया जाएगा, लेकिन विपक्ष ने वित्तीय मामलों पर कम बल्कि राजनीतिक मुद्दे ज्यादा उठाए। विपक्ष की यह बात सही नहीं है कि सदन में मूल
होली तक खाते में आएगी मंईयां सम्मान की राशि
झारखंड बजट सत्र का शुक्रवार को चौथा दिन है। आज सदन में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया। वहीं, गुरुवार को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में 2024-25 का 5508 करोड़ का तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया। बजट में सबसे ज्यादा राशि ऊर्जा विभाग के लिए 971 करोड़, ग्रामीण कार्य के लिए 873 करोड़
Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच भिड़ंत आज, थोड़ी देर में होगा टॉस
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दसवां मैच आज ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। मुकाबला लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के दो-दो मैच हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने एक जीता और दूसरा मैच पानी में धुल गया।
तुहिन कांत पांडेय बने सेबी के नए चेयरमैन
केंद्र सरकार ने वित्त एवं राजस्व सचिव तुहिन कांत पांडेय को बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। वह माधबी पुरी बुच की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल इस महीने खत्म हो रहा है।
आप विधायकों ने किया विधानसभा के बाहर प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी (आआपा) के विधायकों ने आज विधानसभा परिसर में प्रवेश से रोकने के मामले को लेकर परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी और पार्टी के अन्य विधायक शामिल थे। आतिशी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि भाजपा वालों ने सरकार में आते ही तानाशाही की हदें पार कर दीं।
JPSC के नए अध्यक्ष बने एल ख्यांगते
सीनियर IAS और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एल खियांग्ते को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) का अध्यक्ष बना दिया गया है। बता दें कि 6 महीने से जेपीएससी का अध्यक्ष पद खाली था।
सिख विरोधी दंगा : बाप-बेटे को जिंदा जलाने के मामले में पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को उम्रकैद
राऊज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने 1984 के सिख विरोधी दंगे के दौरान सरस्वती विहार के मामले में दोषी करार दिए गए पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उन्हें इस मामले में 12 फरवरी को ही दोषी करार दिया था।