आज से महिलाओं के खाते में जाना शुरू हो जाएगी मंईयां सम्मान योजना की राशि, होली से पहले मिल जाएंगे 7500 रुपए
झारखंड सरकार महिला दिवस के मौके पर राज्य की 38 लाख महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने की तैयारी में है। मंईयां सम्मान योजना के तहत शनिवार से महिलाओं के खाते में 7,500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। सरकार ने यह राशि होली से पहले सभी पात्र लाभुकों के खाते में भेजने का फैसला किया है।
यूक्रेन में रूस का मिसाइल हमला, चार की मौत, 30 से अधिक घायल
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने एक्स पोस्ट में कहा है कि रूस ने क्रिवी रिह में एक होटल पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। होटल में पूरी रात बचाव अभियान जारी रहा। हमले से कुछ समय पहले एक मानवाधिकार संगठन के कार्यकर्ता यहां थे। गनीमत रही कि हमले से कुछ समय पहले सब होटल से बाहर चले गए।
बाबूलाल मरांडी चुने गये नेता प्रतिपक्ष, भाजपा विधायक दल की बैठक में हुआ निर्णय
बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में ये निर्णय आज लिया गया है। बता दें कि झारखंड में बीजेपी विधायक दल के नेता के चुनाव…..
सीएम हेमंत सोरेन ने 49 ट्रेनिंग ऑफिसर्स को नियुक्ति पत्र सौंपा, कहा- ITI में AI की भी हो पढ़ाई
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज प्रोजेक्ट भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 49 ट्रेनिंग ऑफिसर्स को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यह नियुक्ति श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तहत की गई। इस अवसर पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर और श्रम मंत्री संजय यादव भी उपस्थित रहे।
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम के खिलाफ हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हुई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने वनडे फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है।
इस तारीख से महिलाओं के खाते में आना शुरू हो जाएगी मंईया सम्मान योजना की राशि, एक साथ मिलेंगे 2 माह के पैसे
झारखंड सरकार ने मईंयां सम्मान योजना के तहत होली से पहले लाभुकों के खातों में राशि भेजने की घोषणा की है। इसके बाद महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। विभाग के मुताबिक, पहले जनवरी और फरवरी महीने की राशि दी जाएगी।
नथिंग फोन 3a सीरीज की लॉन्चिंग आज: जानिए क्यों खास है ये डिवाइस
आज भारत में Nothing Phone (3a) सीरीज को लॉन्च किया जाना है। ऐसे में जो लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए ये खबर बहुत अहम है। बता दें कि यह Nothing का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा, जो Nothing Phone (2a) सीरीज का सक्सेसर है।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी 4 हफ्ते की राहत, SEBI की पूर्व प्रमुख माधबी पुरी बुच पर नहीं दर्ज होगी एफआईआर
बी की पूर्व चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच समेत 6 अधिकारियों पर FIR दर्ज करने के स्पेशल कोर्ट के आदेश पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने आज यानी, मंगलवार (4 मार्च) को रोक लगा दी। बुच ने स्पेशल कोर्ट के इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिस पर जस्टिस एसजी डिगे ने सुनवाई की।
बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की आज होगी ताजपोशी
बीजेपी के प्रदेश परिषद की बैठक आज पटना के बापू सभागार में होगी। इसमें बतौर मुख्य अतिथि परिषद के प्रभारी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल होंगे। इनके अलावा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी दीपक प्रकाश समेत बिहार भाजपा के प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक के 15 हजार कार्यकर्ता इस बैठक में हिस्सा लेंगे।
चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs AUS सेमीफाइनल आज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। यहां दोनों टीमें पहली बार एक दूसरे का सामना करेंगी। ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट में दोनों टीमें 9वीं बार भिड़ेंगी।