टी-सीरीज संग हाथ मिलाकर भक्ति संगीत को नई ऊंचाई देंगे मनोज मुंतशिर
टी-सीरीज ने गीतकार मनोज मुंतशिर और उनकी पत्नी, निर्माता नीलम मुंतशिर शुक्ला के साथ एक खास साझेदारी का ऐलान किया है। यह सहयोग ‘प्रार्थना भक्ति संगीत’ लेबल के साथ किया गया है, जो विशेष रूप से सनातन भक्ति संगीत को समर्पित है।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘रेड 2’ शानदार प्रदर्शन जारी, रविवार को तगड़ी कमाई की
बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म ‘रेड 2’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कारोबार किया है। अब फिल्म के चौथे दिन की कमाई सामने आ गयी है। ‘रेड 2’, वर्ष 2018 में आई फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है…
सोनू निगम के बयान पर विवाद, पुलिस में शिकायत दर्ज
प्रसिद्ध गायक सोनू निगम अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों वह दुनिया भर में अपने संगीत कार्यक्रमों के जरिए श्रोताओं का मनोरंजन कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए बयान को लेकर सोनू निगम विवादों में आ गए हैं।
‘रेड 2’ का दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका
अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘रेड 2’ को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं। यह फिल्म भारी अग्रिम बुकिंग के बाद गुरुवार, 1 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संजय दत्त की ‘भूतनी’, ‘हिट 3’, ‘रेट्रो’ और हॉलीवुड फिल्म ‘थंडरबोल्ट्स’ से टकराई। पहले दिन दमदार ओपनिंग करने वाली ‘रेड 2’ ने दूसरे दिन भी अच्छी कमाई है।
मां के निधन से भावुक हुए बोनी कपूर, पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर, संजय कपूर और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका शुक्रवार (2 मई) को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। 90 वर्ष की आयु में उनका इस दुनिया से जाना बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए एक गहरा आघात साबित हुआ है।
बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन फिल्म ‘हिट 3’ की अच्छी शुरूआत
साउथ भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता नानी इन दिनों अपनी थ्रिलर फिल्म ‘हिट 3: द थर्ड केस’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 1 मई को ‘रेड 2’ और ‘द भूतनी’ जैसी फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ‘
फिल्म इंडस्ट्री को लेकर छलका संजय दत्त का दर्द, बोले ‘साथ आने की जरूरत’
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त हाल ही में अपनी नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ के प्रमोशन के सिलसिले में मुंबई में नजर आए, जहां उन्होंने पलक तिवारी और मौनी रॉय के साथ फिल्म का नया गाना ‘आय रे बाबा’ लॉन्च किया।
पहलगाम हमले के बाद आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर लॉन्च स्थगित
कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने हमला किया। इस हमले में 26 पर्यटक मारे गए और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में महाराष्ट्र के ६ पर्यटक भी शामिल हैं। इस आतंकवादी हमले से पूरे देश में आक्रोश फैल गया।
‘धमाल 4’ के क्लाइमैक्स पर आया बड़ा अपडेट
अजय देवगन आने वाले समय में कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं और उनकी सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी ‘धमाल’ की चौथी किस्त ‘धमाल 4’ भी इनमें शामिल है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और फिल्म की शूटिंग अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
पहलगाम में हमले की जगह ही फिल्माया गया था ‘बजरंगी भाईजान’ का क्लाइमेक्स सीन
सलमान खान की 2015 में आई फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई है। इस फिल्म के कई दृश्य जम्मू-कश्मीर में फिल्माए गए हैं। ‘बजरंगी भाईजान’ का क्लाइमेक्स सीन उस जगह पर फिल्माया गया था, जहां पहलगाम में हमला हुआ था।