चौथी कक्षा की छात्रा के साथ छेड़खानी
शिक्षक और शिष्य का रिश्ता बेहद पवित्र होता है। लेकिन रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय सूदी के एक सहायक शिक्षक ने चौथी क्लास की लड़की के साथ छेड़खानी कर सारी मर्यादाएं लांघ दी हैं। स्कूल की छात्रा के परिजनों को जब यह जानकारी मिली
अनियंत्रित कार ने पांच लोगों को रौंदा: दो की मौत,तीन जख्मी
जिले के मोहम्मदगंज-जपला मुख्य पथ पर मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के सबनवा मोड़ के पास गुरुवार रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित थार कार ने सड़क किनारे अलाव ताप रहे पांच लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में सबनवा गांव के ही अरशद खान और आशिफ खान की मौके पर ही मौत
मोतिहारी पुलिस ने 287.55 किलो गांजा किया बरामद: एक तस्कर गिरफ्तार
एसपी स्वर्ण प्रभात को मिली गुप्त सूचना के बाद रक्सौल डीएसपी धीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने मादक द्रव्यों के तस्करो के बिरुद्ध कारवाई करते हुए 20 पैकेट में रखे 287.55 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
दाे किलो गांजा के साथ कार सवार नशा तस्कर गिरफ्तार, डिलीवरी लेने आया स्कूटी सवार फरार
नशा तस्करों की धरपकड़ में जुटी पुलिस ने रानीपुर क्षेत्र से एक कार से अवैध गांजा बरामद किया है। मौके से कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। जबकि गांजा की डिलीवरी लेने आया स्कूटी सवार भागने में कामयाब रहा।
बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने की थी युवक की हत्या
नवादा में सोनू हत्याकांड का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया है। प्रेम प्रसंग में हत्या के मामले में लड़की के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कार्यालय में डीएसपी हुलास कुमार थाना प्रभारी अविनाश कुमार के द्वारा संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। 13 दिसंबर को नगर
तस्करी के 260 किलो चाइनीज लहसुन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
भारत-नेपाल सीमा स्थित जोगबनी के मधुबनी गांव सीमा पीलर संख्या – 182/13 के पास सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को 260 किलों चाइनीज लहसुन के साथ गिरफ्तार किया।
बेटे ने प्रेमिका संग मिलकर कर दी पिता की हत्या
निगोहां थाना क्षेत्र में कुएं में मिले वृद्ध के शव के मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया है। सम्पत्ति में हिस्सा न मिलने पर बेटे ने प्रेमिका के साथ मिलकर वृद्ध पिता की हत्या कर दी थी।
डीसीपी केशव कुमार ने पत्रकारों को बताया कि 12 दिसम्बर को गांव रामपुर गढ़ी में ट्यूबवेल के कुएं में गांव निवासी रामू रावत का शव मिला था। बेटी रमावती ने पुलिस को दी तहरीर में पिता की हत्या का शक जताते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
लातेहार में चार एकड़ में लगे अफीम के फसल को किया गया नष्ट
सोमवार को जानकारी देते हुए लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हेरहंज थाना क्षेत्र के असुवे गांव के पास कुछ अपराधियों के जरिये अफीम की खेती की जा रही है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम गठित कर अफीम की खेती के खिलाफ कार्रवाई की गई। यहां लगभग चार एकड़ भूमि में लगाए गए अफीम की खेती को ट्रैक्टर से नष्ट कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अफीम की खेती में शामिल लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है। ऐसे लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र के कर्णपुर दक्षिणी पंचायत के एक लीची बाग में आज सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला है।
घरेलू विवाद में बेटे को ले तालाब में कूदी मां
एक महिला ने अपने 8 माह के बेटे को लेकर बनसिमली गांव के तालाब में छलांग लगा दी। घटना रविवार की है। इस दौरान तालाब में स्नान कर रहे ग्रामीणों ने मां और बच्चे को तालाब के गहरे पानी से बाहर निकाला। तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।