ट्रैक्टर चोरों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली दूसरे ने किया समर्पण
झांसी। जिले में स्वाट टीम व सकरार थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात सकरार थाना क्षेत्र के जंगलों में शातिर ट्रैक्टर चोरों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस टीम की ओर से आत्मरक्षा में चली गोलियों में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरे ने पुलिस टीम के सामने समर्पण कर दिया। पुलिस टीम ने इनके पास से दो ट्रैक्टर ट्राली, तमंचा कारतूस बरामद किए हैं।
छोटा राजन गिरोह का गैंगस्टर डीके राव होटल व्यवसायी से रंगदारी मांगने के जुर्म में गिरफ्तार
कुख्यात छोटा राजन गिरोह के गैंगस्टर डीके रावसहित सात आरोपितों को मुंबई पुलिस ने होटल व्यवसायी जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन पुलिस कर रही है।
पटना में 18.42 लाख की ठगी
पटना में साइबर ठग, ठगी का ट्रेंड बदल कर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। पटना में ठगों ने दो लोगों को होटलों का रेटिंग देने के नाम पर झांसे में लेकर 9 लाख की ठगी कर ली। वहीं, PNG गैस का बिल पेमेंट करने का झांसा देकर दो लोगों से 18.42 लाख की ठगी की गई है। पटना साइबर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रांची में बदमाशों ने पंचायत मुखिया को मारी गोली, घायल
नामकुम थाना क्षेत्र में बदमाशों ने गुरुवार को एक पंचायत मुखिया को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल मुखिया को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने नामकुम के हाहाप पंचायत के मुखिया नन्हे कच्छप को अरविंद टेक्सटाइल के पास गोली मारकर फरार हो गए।
शराब के नशे में मजदूर ने की अपने साथी की डंडे से पीट-पीट कर हत्या
हांसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सोरखी गांव में एक युवक द्वारा शराब के नशे में कमरे में साथ रहने वाले व्यक्ति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान बिहार के मोतीहारी जिले के गांव कपूर पकरी निवासी 40 वर्षीय श्री भगवान के
किराया मांगना पड़ा महंगा, टोटो चालक की हत्या
मालदा में फिर हत्या का मामला सामने आया है। किराये को लेकर हुए विवाद में एक टोटो चालक की कथित तौर पर हत्या कर दी गई है। घटना मालदा के इंग्लिश बाजार थाने के बेलबाड़ी घाट इलाके में घटी है। मृत टोटो चालक का नाम काजल घोष है। वह रामकेली के बरोदुआरी इलाके का निवासी था।
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पड़ोसी युवक पर हत्या का आरोप
जिगना थाना क्षेत्र के मुड़वान गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने पड़ोसी युवक पर हीटर के तार से गला कसकर हत्या करने का आरोप लगाया है। शव के पास तार भी बरामद हुआ है। मृतका के पति इंद्रराज उर्फ इंद्रेश ने बताया कि जब वह रात में घर पहुंचे,
ऑनलाइन सामान ऑर्डर करना पड़ा मंहगा, कारोबारी से 6.32 लाख की ठगी
राजधानी शिमला में ऑनलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते चार दिनों में ठगी के दो बड़े मामले सामने आए हैं, जिनमें पीड़ितों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ताजा मामला उपनगर शोघी निवासी कारोबारी प्यार सिंह से जुड़ा है, जिन्होंने बालूगंज पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है।
छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर 15 नक्सली ढेर, 1 करोड़ का इनामी भी शामिल
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मुठभेड़ में जवानों ने 15 नक्सलियों को मार गिराया है। इसमें 1 करोड़ का इनामी जयराम उर्फ चलपति भी मारा गया है। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। रविवार रात से मंगलवार तक रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी के जंगल में 1000 जवानों ने करीब 60 नक्सलियों को घेर रखा है।
केरल में 24 साल की युवती को फांसी की सजा, बॉयफ्रेंड को जहर देकर मारा था
केरल के तिरुवनंतपुरम की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने सोमवार को 24 साल की एक युवती को फांसी की सजा सुनाई। युवती ने अक्टूबर 2022 में आयुर्वेदिक टॉनिक में जहर मिलाकर अपने बॉयफ्रेंड को पिलाकर उसकी हत्या कर दी थी। युवती की शादी कहीं और तय हो गई थी, इसलिए उसने बॉयफ्रेंड से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी जान ले ली।