शेयर मार्केट का नुकसान बर्दाश्त नहीं कर सका युवक, 16 लाख गंवाने के बाद कर ली आत्याहत्या
महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक 28 वर्षीय युवक, राजेंद्र कोल्हे, ने शेयर बाजार में 16 लाख रुपये का नुकसान झेलने के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार को सतपुर के पास पिंपलगांव बहुला गांव में हुई। राजेंद्र, जो चांदवड़ तालुका के निवासी थे, ने महाशिवरात्रि के अवसर पर त्र्यंबकेश्वर मंदिर में दर्शन करने के बाद खुद को आग लगा ली,
10 साल के बच्चे ने एक साल की बहन की ईंटों से मार कर की हत्या, जानिए क्या है कारण
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 10 साल के बच्चे ने अपनी एक साल की बहन की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बच्चा मानसिक रूप से कमजोर था। घटना एक गांव के घर में हुई।
पत्थर लेने जा रहे हाइवा में अपराधियों ने लगाई आग
पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के कुहकुह इलाके में अपराधियों ने एक हाइवा में आग लगा दी। हाइवा माइंस में पत्थर लेने के लिए जा रहा था। बाइक सवार तीनअपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस अपराधियों की पहचान और घटना का कारण स्पष्ट करने में जुटी हुई है।
बेर खिलाने का लालच देकर बालिका से कुकर्म, दुष्कर्मी गिरफ्तार
नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देनेवाले बाघा उर्फ विकास राजवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 19 फरवरी को हुई इस घटना की जानकारी परिवार ने 24 फरवरी को पुलिस को दी। पीड़ित नाबालिक को आरोपी ने बेर का लालच देकर घर से दूर ले जाकर पोखर के पास सुनसान जगह पर दुष्कर्म किया था।
पुलिस ने चार हजार लीटर अर्धनिर्मित शराब किया नष्ट
जिले के सुगौली थाना पुलिस व एएलटीएफ की टीम ने संयुक्त कारवाई करते हुए अवैध शराब विनिर्माण के लिए बदनाम सुगौली के मेहवा गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाया।
तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत
पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के हाथीमारा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार 2 युवकों
खूंटी महिला थाना पुलिस पर नाबालिग को पीटने का लगा आरोप
खूंटी जिले के महिला थाना पुलिस पर नाबालिग को पीटने का आरोप लगा है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मानव तस्करी के आरोपी को ढूंढने उसके घर गई थी जब वो नहीं मिला तो उसके बेटे को पकड़कर
कोडरमा ऑनर किलिंग केस: पिता और भाइयों ने मिलकर सिर किया धड़ से अलग साथ ही शव नदी के पास फेंका
कोडरमा जिले के मरकच्चो इलाके में ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पंचखेरो नदी के पास बालू में दबी एक सिर कटी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो यह मामला ऑनर किलिंग का निकला। मिली जानकारी के अनुसार मदन पांडेय ने अपने 2 बेटों, नितेश पांडेय और ज्योतिष पांडेय के साथ मिलकर अपनी बेटी निभा पांडेय की हत्या कर दी।
सिगरेट उधार न दिया तो दुकानदार पर फरसे से हमला कर की निर्मम हत्या
देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के कटिया गांव में किराना दुकानदार को फरसे से काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 54 वर्षीय गुरुगोविंद पांडेय के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र दीपक पांडेय ने गांव के एक निरंजन नाम के पड़ोसी पर फरसे से जानलेवा हमला कर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है।
रामगढ़ में एक शख्स ने पहले पत्नी पर किया फरसे से हमला फिर खुद लगा ली फांसी
रामगढ़ जिले के कुजू क्षेत्र के सेवटा रजवार टोला में एक भयानक घटना घटी। 60 वर्षीय राजू रजवार ने अपनी दूसरी पत्नी शांति देवी (50) पर फरसा से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद राजू ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घायल शांति देवी को पहले सदर अस्पताल रामगढ़ में भर्ती कराया गया