साइबर ठगी में देवघर देश में तीसरे नंबर पर, पहचान किये गये 74 जिलों में झारखंड के ये 7 जिले
नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) द्वारा 1 जनवरी से 4 मार्च 2025 के बीच जारी आंकड़ों के अनुसार, झारखंड का देवघर जिला साइबर ठगी के मामलों में देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इस अवधि में देवघर में 2,604 सक्रिय मोबाइल नंबर साइबर ठगी में शामिल पाए गए हैं।
दिनदहाड़े तनिष्क ज्वेलर्स में लूटपाट, गार्ड का हथियार भी लूट कर ले गए लुटेरे
बिहार के भोजपुर जिले के आरा में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। आरा में अपराधियों ने तनिष्क शोरूम में लूटपाट की है। बता दें कि स्टाफ को बंधक बना कर अपराधियों ने इस लूट को अंजाम दिया है। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि अपराधी गार्ड का हथियार भी लूट ले गए हैं।
चाईबासा में दिनदहाड़े बैंक में लूट, पिस्टल सटाकर डेढ़ लाख ले उड़े अपराधी
बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में शनिवार को दिनदहाड़े लूटपाट की गयी। काउंटर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये निकालकर अपराधी फरार हो गये। घटना चाईबासा के सदर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड की है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस को ग्राहक सेवा केंद्र संचालक तरूण कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सुबह केंद्र खोलने के बाद तीन लड़के वहां आए।
मां-मौसी की ईंट से मारकर हत्या, आरोपी बोला- सब मुझे मच्छर समझते थे; मैंने दिखा दिया कि मैं भी कुछ हूं
धनबाद में दिलीप महतो नाम के युवक ने अपनी मां और मौसी की ईंट मार कर हत्या कर दी। मामला बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुलबेड़ा पंचायत के हड़ियाडीह गांव का है। बताया जा रहा है कि दिलीप महतो मानसिक रूप से बीमार है। हमले में तीन लोग घायल हुए थे। जिसमें मां अलकाही देवी, मौसी सुगा देवी और बेटी खुशी शामिल हैं।
एनटीपीसी के अधिकारी की गोली मारकर हत्या
अज्ञात अपराधियों ने एनटीपीसी के डीजीएम रैंक के अधिकारी कुमार गौरव को शनिवार की सुबह गोली मार मारकर हत्या कर दी। गोली उनके पीठ पर लगी थी। आनन फानन में उन्हें आरोग्य हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। घटना हजारीबाग बड़कागांव रोड के फतहा के पास हुई है।
रांची के बरियातू में कोयला कारोबारी पर जानलेवा हुआ हमला
रांची के बरियातू रोड स्थित सेंट्रल अकादमी स्कूल के पास अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है।
ऑनलाइन गेमिंग में हार गया 9 लाख रुपये, भरपाई के लिए उठाया ऐसा कदम की जाना पड़ा जेल
ऑनलाइन गेमिंग में पैसे हारने के बाद एक युवक चोरी करने पर उतर गया। मामला बोकारो स्टील सिटी का है। दरअसल ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में एक युवक 9 लाख रुपया हार गया था। इसके बाद युवक ने चोरी करने लगा। लड़का बोकारो के सेक्टर 1 में रहता है।
ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में 2 करोड़ के कर्ज में डूबा युवक, फिर उठाया खौफनाक कदम
बिहार के बांका जिले में ऑनलाइन गेमिंग ने एक युवक की जान ले ली। दरअसल यहां एक युवक ने गेम में करोड़पति बनने के सपने देखे, लेकिन भारी कर्ज में डूबकर आत्महत्या कर ली। घटना बांका शहर के विजयनगर मोहल्ले की है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय सुशांत के रूप में हुई है।
पटना में शराब तस्करों का आतंक, दारोगा का सिर फोड़ा; पुलिस कर रही आरोपियों की तलाशी
बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब स्थिति यह हो गई है कि अपराधी पुलिस को भी अपने हमलों का शिकार बना रहे हैं। ऐसे में जब खुद पुलिस पर हमला हो, तो आम जनता की सुरक्षा पर सवाल उठना लाजिमी है। ताजा मामला पटना के कुम्हरार इलाके का है, जहां शराब तस्करों ने एक प्रशिक्षु दारोगा पर जानलेवा हमला किया है।
बोकारो में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जेब में रखी ATM कार्ड से हुई पहचान
बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। यह शव डुमरी बिहार रेलवे स्टेशन के पास ओवर ब्रिज के समीप देखा गया। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की जानकारी गोमिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा।