BIT मेसरा की छात्रा की हत्या के आरोपी को पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार
रांची के बीआईटी मेसरा की छात्रा पल्लवी की हत्या के आरोपी पियूष तिवारी उर्फ प्रिंस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बरियातू थाना पुलिस ने उसे पकड़ा और उसके पास से देसी कट्टा, गोली और बाइक जब्त किया है। रविवार रात बरियातू पुलिस कुसुम विहार रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी।
होली पार्टी में 2 पड़ोसियों के विवाद में हुई फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के निमिया गांव में होली की पार्टी के दौरान 2 पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। इस झगड़े ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि 2 लोगों ने एक व्यक्ति को घर में घुसकर गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को रिम्स में भर्ती कराया गया है।
पति ने पैसे के विवाद को लेकर की पत्नी की हत्या
पलामू की बेटी की गढ़वा जिले में हत्या कर दी गई। हत्या उसके पति ने कुदाल से वार करके की। घटना के बाद से आरोपित फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। घटना मामूली विवाद के कारण हुई। दरअसल मृतका का पति मजदूरी से जुटाए गए रुपए निकाल कर शराब पी रहा था।
जमीन के लिए दामाद ने ससुराल में चलाई गोली, गिरफ्तार
पटना में एक दामाद ने अपनी ससुराल में जमीन हथियाने के लिए फायरिंग कर दी। घटना मंगलवार देर रात ही है। इसका सीसीटीवी बुधवार को सामने आया है। फुटेज में आरोपी को कमर से पिस्टल निकालकर फायरिंग करते हुए दिख रहा है। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।
रांची में 4 चोरी की बाइक के साथ छह युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
रांची एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अरगोड़ा थाना क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए चार चोरी की बाइक के साथ छह चोर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
अपराधियों ने दो हाईवा और एक पोकलेन में लगाई आग, पुलिस जांच में जुटी
जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने दो हाईवा और एक पोकलेन में आग लगा दी। घटना जगदीशपुर में हुई। हाइवा और पोकलेन सड़क निर्माण कार्य में लगे हुए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
कांके फायरिंग घटना मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार
कांके थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गये व्यक्ति का नाम पंकज सिंह है। घटना में प्रयुक्त पिस्टल, खोखा एवं 02 मोबाइल फ़ोन बरामद किया गया है। गिरफ़्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। दरअसल रांची के कांके थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात जमीन और पैसों के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई थी।
मक्के के खेत में मिला फुटबॉल खिलाड़ी का शव, हत्या या हादसा पुलिस कर रही जांच
बिहार के पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र के हरिराही शंकरी गांव में एक फुटबॉल खिलाड़ी का शव संदिग्ध हालत में मिला है। मृतक की पहचान फूलचंद सोरेन के रूप में हुई है। शव के पास उसकी बाइक गिरी हुई थी, और आसपास की मक्के की फसल कुचली हुई थी।
रांची के बरियातू में फिर फायरिंग, एक युवक को लगी गोली
राजधानी रांची से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बरियातू थानाक्षेत्र के जोड़ा तालाब के पास गोलीबारी की खबर है। जनाकारी के अनुसार साहिल नामक युवक के हाथ में गोली लगी है।
स्टेशन पर ट्रॉली बैग में लड़की का शव मिलने से हड़कंप, मृतका की पहचान में जुटी पुलिस
बिहार के सारण से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गोल्डनगंज रेलवे स्टेशन पर एक बड़े ट्रॉली बैग से एक लड़की का शव बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शव मिलने के वक्त प्लेटफार्म नंबर एक पर सोनपुर से छपरा आने वाली पैसेंजर ट्रेन आने वाली थी।