गोली कांड में घायल व्यवसायी से डीएसपी ने की पूछताछ
जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट में गोली लगने से घायल और इलाजरत हार्डवेयर व्यवसायी कमाता मिश्र से मिलकर अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने
पश्चिम चंपारण में पूरी अकीदत के साथ पढ़ी गई ईद की नमाज
बेतिया। देश में एकता प्रेम शांति सांप्रदायिक सौहार्द का पैगाम देने वाला ईद का पर्व पूरे पश्चिम चंपारण ज़िला सहित बेतिया में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।
मोतिहारी में महिला साइबर अपराधी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण।साइबर थाना पुलिस ने एक महिला साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार महिला सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करती थी। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी महिला इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर कई फर्जी प्रोफाइल से एकांउट बना रखी थी।महिला उस एकांउट से गांव की लड़कियों के बारे न केवल झूठी अफवाहें फैलाती थी बल्कि पुरुषों की तस्वीरों को एडिट कर उसे आपत्तिजनक बनाकर ब्लैकमेल करती थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट दबाने वाले डॉक्टर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
पूर्वी चंपारण। जिले में हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट एक सप्ताह बाद भी पुलिस जांच अधिकारी को नहीं देना सदर अस्पताल के एक डॉक्टर पर भारी पड़ने वाला है। पुलिस किसी भी समय डॉक्टर को गिरफ्तार कर सकती है।इसको लेकर कोटवा थाना पुलिस ने कोर्ट में वारंट के लिए निवेदन कर दिया है।
चैत्र नवरात्र को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा
भागलपुर। जिले में सुल्तानगंज प्रखंड के महेशी पंचायत के मोतीचक गांव स्थित चैत्र नवरात्र को लेकर रविवार को अजगैबीनाथ गंगा तट से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।
वर्ष प्रतिपदा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन
नवादा। वर्ष प्रतिपदा पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नवादा नगर के विभिन्न सड़कों पर पथ संचलन कर आम नागरिकों को नव वर्ष की शुभकामना देते हुए भारत के उज्जवल भविष्य के लिए राष्ट्रीयता की भावना जगाने का आह्वान किया है।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राजग सरकार बिहार में चहुंमुखी विकास कर रही है : अमित शाह
पटना। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को पटना के बापू सभागार में सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम में बिहार को कई योजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राजग सरकार बिहार में चहुंमुखी विकास कर रही है।उन्होंने मिथिलांचल के लोगों को सौगात देते हुए मखाना प्रोसेसिंग यूनिट का ऑनलाइन उद्घाटन किया।
शादी से पहले बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची प्रेमिका को प्रेमी ने मार डाला, फिर खुद को कर लिया शूट
पटना में दीघा के जनार्दन घाट पर बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लड़की के घर वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह शादी तय कर दी थी। लड़का इसी बात से नाराज था।
पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान जारी, अध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं 7 उम्मीदवार
पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के 5 प्रमुख पदों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। वोटिंग के लिए 14 बूथ बनाए गए हैं। सभी जगह 6 बैलेट बॉक्स रखे गए हैं। वोटर्स अलग-अलग रंगों के पेपर पर अपने पसंदीदा उम्मीदवार के नाम के आगे क्रॉस का निशान लगाकर पर्ची बॉक्स में डाल रहे हैं।
पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, नहीं कराई जाएगी 70वीं BPSC पीटी परीक्षा दुबारा
पटना हाई कोर्ट ने 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को पुनः आयोजित करने की मांग करने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है। इससे राज्य सरकार और बीपीएससी को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा में धांधली के आरोपों के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और छात्र संगठनों ने परीक्षा को फिर से आयोजित करने की मांग की थी।