केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के भांजे की दिनदहाड़े हत्या, जानिए कहां का है मामला
बिहार से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां भागलपुर में गुरुवार सुबह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बता दें कि राज्य में अपराध के बढ़ते ग्राफ को लेकर पहले ही विपक्षी दल सरकार को घेर रही है।
लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव से ED कर रही पूछताछ, बढ़ सकती है मुश्किलें
लैंड फॉर जॉब मामले में आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव पर शिकंजा कसता जा रहा है। आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। पटना स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में सुबह 11 बजे से उनकी पूछताछ जारी है। इससे पहले, मंगलवार को राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव से भी सवाल-जवाब किए गए थे।
बिहार पुलिस कांस्टेबल में 19838 पदों पर बंपर बहाली, जानिए कैसे करे अप्लाई
बिहार पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती के लिए 19838 पदों बहाली निकाली है। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार बिहार केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) की आधिकारिक वेबसाइट www.csbc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
दारोगा हत्याकांड में DIG का बड़ा एक्शन, SHO समेत 3 पुलिसकर्मियों पर लिया ये एक्शन
बिहार के अररिया जिले में पुलिस टीम पर हुए हमले को लेकर अब बड़ा एक्शन लिया गया है। इस मामले में पुलिस प्रशासन ने SHO सहित 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले नरपतगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चौक पर गांजा तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस ने छापेमारी की थी।
विधानसभा के बाहर विपक्षी दलों का हंगामा, ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग
बिहार विधानमंडल के 11वें दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी दलों ने विधानसभा के बाहर जबरदस्त हंगामा किया। इस दौरान विपक्षी सदस्य हाथों में पोस्टर लेकर RJD, कांग्रेस और वाम दलों के सदस्य नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें सरकार के सामने रखते दिखे।
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव पहुंचे ईडी दफ्तर, पूछताछ जारी
रेलवे में नौकरी के बदले जमीन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। मंगलवार सुबह 10 बजे उन्हें पटना स्थित ईडी दफ्तर में पेश होना था। राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव ईडी दफ्तर पहुंच गए हैं।
रेल मंत्री का बड़ा ऐलान- दुनियाभर में पहचान बनाएंगे मेड इन बिहार रेल इंजन, विदेशों में होगा निर्यात
अब दुनिया भर में मेड इन बिहार की चर्चा होने लगी है। छपरा का मढ़ौरा स्थित रेल कारखाना, जहां पर बने रेल इंजन बहुत जल्द विदेशों में निर्यात किए जाएंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में इस बात का खुलासा किया कि बिहार के मढ़ौरा कारखाने में तैयार होने वाले लोकोमोटिव का निर्यात जल्द ही शुरू होने वाला है।
मुजफ्फरपुर में यूट्यूबर के घर पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी; इलाके में दहशत
मुजफ्फरपुर में फिर एक बार बाइक सवार बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। यह घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल चौक के पास हुई, जहां एक प्रसिद्ध यूट्यूबर सैफुल अंसारी के घर पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की। गोलीबारी के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
विधानसभा सत्र के प्रश्नकाल में विपक्ष का हंगामा, सदन में उठाया यह मुद्दा
बिहार विधानसभा का सत्र आज से शुरू हुआ है, होली की छुट्टी के बाद सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रश्नकाल की शुरुआत होते ही विपक्ष के विधायक अपनी बात रखने के लिए खड़े हो गए।
बिहार में बनेगा एक और ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, नीतीश सरकार जल्द केंद्र को भेजेगी प्रस्ताव; एयर कनेक्टिविटी को लेकर बड़ा कदम
बिहार सरकार राज्य में एयर कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसकी एक झलक 3 मार्च को पेश किए गए बजट में भी देखने को मिली, जब सरकार ने 7 नए एयरपोर्ट के निर्माण का प्रस्ताव रखा। सूत्रों के मुताबिक, अब राज्य सरकार बेगूसराय में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने की तैयारी कर रही है और इसके लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखेगी। हालांकि, अंतिम निर्णय मंत्रालय को लेना है।