तीसरी तिमाही में टाटा स्टील का मुनाफा 43% कम हुआ

News Saga Desk

मुंबई। टाटा स्टील को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 295 करोड़ रुपए का मुनाफा (कॉसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट) हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 43% की कमी आई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 522.14 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। टाटा स्टील ने सोमवार (27 जनवरी) को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इस दौरान कंपनी ने ऑपरेशन से 53,648 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया। सालाना आधार पर इसमें 3% की गिरावट हुई है। वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने 55,312 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। वस्तुओं और सेवाओं को बेचने से मिलने वाली राशि को रेवेन्यू या राजस्व कहते हैं।

तिमाही आधार पर 61% कम हुआ प्रॉफिट

दूसरी तिमाही में टाटा स्टील को 759 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। इस लिहाज से मौजूदा तिमाही में इसमें 61% की गिरावट हुई है। वहीं, जुलाई-सितंबर में कंपनी ने 53,905 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। इन तीन महीनों में इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।


গাভাইয়ের উত্তরসূরি সূর্য কান্ত, শপথ নিলেন সুপ্রিম কোর্টের নতুন প্রধান বিচারপতি

নয়াদিল্লি : সুপ্রিম কোর্টের প্রধান বিচারপতি পদে শপথ নিলেন বিচারপতি সূর্য কান্ত। বিদায়ী প্রধান...

November 24, 2025

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More