2 जनवरी तक बिरसा जू की एंट्री फी ₹70 तक होगी

News Saga Desk

रांची। देश के सबसे सुंदर जू में से एक रांची का बिरसा जू नए साल के लिए पूरी तरह तैयार है। सैलानियों के लिए यहां विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं दो जनवरी तक के लिए सिस्टम में कई बदलाव भी किए गए हैं। आम दिनों में सोमवार को बंद रहने वाला यह जू छह जनवरी तक खुला रहेगा। जू आज भी खुला है। छह जनवरी को सोमवार है, उस दिन भी जू खुला रहेगा। 2 जनवरी 2025 तक प्रति वयस्क टिकट दर 70 रुपए रखा गया है। जबकि 3 साल से 12 साल के बच्चों के लिए 30 रुपए का टिकट लगेगा। इन तीन दिनों तक ग्रुप टिकट की व्यवस्था नहीं रहेगी।

सफेद बाघ, सफेद तेंदुआ, सफेद मोर, सफेद हिरण है खास

इस साल यहां सैलानियों को कई नए जानवरों के दीदार का भी मौका मिल रहा है। जू ने इस साल कई नए वन्यजीवों का स्वागत किया है, जिससे दर्शकों के लिए जैव विविधता का अनुभव और भी रोमांचक होगा। भुवनेश्वर के नंदन-कानन जैविक उद्यान से सफेद बाघ, सफेद तेंदुआ, सफेद मोर, सफेद हिरण और गंध मृग जैसे दुर्लभ वन्यजीवों के बच्चों को लाया गया है। यह नए वर्ष में उद्यान का सबसे बड़ा आकर्षण बनने वाला है। इसके अतिरिक्त यहां 91 प्रजातियां हैं, जिनमें 41 स्तनधारी, 31 सरीसृप और 19 पक्षी हैं। सूर्य घड़ी और घंटी घर जैसे नए आकर्षण भी जोड़े गए हैं।

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More