1 अप्रैल से बदल जाएंगे बैंकिंग नियम, ATM से पैसा निकालना, मिनिमम बैलेंस और इंटरेस्ट में होगा बदलाव

News Saga Desk

नई दिल्ली। नए फाइनेंशियल ईयर से बैंकों से जुड़े नए नियम लागू होने वाले हैं। 1 अप्रैल 2025 से भारत में नए बैंकिंग नियम लागू होने जा रहे हैं। इन बदलावों का असर एटीएम से पैसा निकालना, न्यूनतम बैलेंस, चेक पेमेंट सेफ्टी, डिजिटल बैंकिंग, सेविंग अकाउंट और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों के साथ-साथ क्रेडिट कार्ड सर्विस पर भी पड़ेगा। ग्राहक इन नियमों की जानकारी पहले से लेकर अपने बैंकिंग अनुभव को बेहतर बना सकते हैं। साथ ही एक्स्ट्रा चार्ज और पेनाल्टी से बच सकते हैं।

ATM में से पैसा निकालने के नियम में बदलाव

अब बैंक ग्राहकों को दूसरे बैंक के एटीएम से केवल तीन बार फ्री पैसा निकालने की सुविधा मिलेगी। इसके बाद हर एक्स्ट्रा ट्रांजेक्शन पर 20 से 25 रुपये तक चार्ज लगेगा। इससे पहले कई बैंक पांच बार फ्री में पैसा निकालने की सुविधा देते थे। अब नए नियमों के तहत इसमें कटौती की गई है।

न्यूनतम बैलेंस नियमों में बदलाव

भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), और केनरा बैंक समेत कई बड़े बैंकों ने न्यूनतम बैलेंस की नई शर्तें लागू की हैं। अब ग्राहकों को शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण इलाकों के आधार पर अलग-अलग न्यूनतम बैलेंस बनाए रखना होगा। तय बैलेंस न रखने पर पेनाल्टी शुल्क लगेगा, जिसका पैसा बैंक और अकाउंट के टाइप के अनुसार अलग-अलग होगा।

पॉजिटिव पे सिस्टम (PPS) लागू होगा

बैंक धोखाधड़ी रोकने के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम (PPS) को लागू किया जा रहा है। अब 5,000 रुपये से अधिक के चेक पेमेंट के लिए ग्राहकों को चेक नंबर, तारीख, लाभार्थी का नाम और अमाउंट को वैरिफाई करना होगा। ये प्रोसेस गलत पेमेंट और धोखाधड़ी को रोकने में मदद करेगा।

डिजिटल बैंकिंग सर्विस में होगा सुधार

बैंक अब डिजिटल बैंकिंग को अधिक सेफ और सुविधाजनक बनाने के लिए नई ऑनलाइन सर्विस और एआई-पावर्ड चैटबॉट्स लॉन्च कर रहे हैं। इसके अलावा डिजिटल ट्रांजेक्शन को सेफ बनाने के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन को मजबूत किया जा रहा है।

सेविंग अकाउंट और FD की ब्याज दरों में बदलाव

कई बैंकों ने सेविंग अकाउंट और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव की घोषणा की है। अब खाते में जमा अमाउंट के आधार पर ब्याज दरें तय की जाएंगी। इससे बड़ी अमाउंट रखने वाले ग्राहकों को अधिक ब्याज मिलने की संभावना है।

क्रेडिट कार्ड सुविधाओं में कटौती

एसबीआई और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने विस्तारा क्रेडिट कार्ड के फायदों में बदलाव कर रही हैं। मुफ्त टिकट वाउचर, रिन्यूअल फायदे और माइलस्टोन रिवॉर्ड जैसी सुविधाएं बंद की जाएंगी। एक्सिस बैंक 18 अप्रैल 2025 से अपने विस्तारा क्रेडिट कार्ड पर भी ऐसे ही बदलाव लागू करेगा।


গাভাইয়ের উত্তরসূরি সূর্য কান্ত, শপথ নিলেন সুপ্রিম কোর্টের নতুন প্রধান বিচারপতি

নয়াদিল্লি : সুপ্রিম কোর্টের প্রধান বিচারপতি পদে শপথ নিলেন বিচারপতি সূর্য কান্ত। বিদায়ী প্রধান...

November 24, 2025

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More