आईपीएल 2025 : सूर्यकुमार यादव ने हासिल की ऑरेंज कैप, कोहली, साई सुदर्शन को छोड़ा पीछे
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में गुरुवार को विराट कोहली और साईं सुदर्शन को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 गेंदों में नाबाद 48 रन की पारी खेलते हुए इस सीज़न में अपने रन 475 तक पहुँचा दिए हैं।
रांची के ज्वेलरी शॉप में लूट, दुकान मालिक घायल; लाखों के जेवरात लूटकर फरार हुए अपराधी
राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी शॉप पर 4 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने न केवल लाखों रुपये के सोने के गहने लूटे, बल्कि विरोध करने पर दुकान के मालिक को भी घायल कर दिया।
संदेहास्पद स्थिति में सुन्दर लोहार का शव बरामद, पत्नी पर हत्या की आशंका
सीतारामडेरा के कल्याण नगर निवासी सुन्दर लोहार का शव शुक्रवार की सुबह उनके कमरे में संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। शव पर कई स्थानों पर चोट के निशान थे और कमरे और रसोई में खून बिखरा हुआ पाया गया।
लातेहार में युवक की गोली मारकर हत्या
जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोस गांव में शुक्रवार को उपेंद्र उरांव (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक लातेहार थाना क्षेत्र के जालिम गांव का रहने वाला था। वह अपने रिश्तेदार के बारात में सोस गांव गया था।
पलामू में तैनात एसआई नौकरी से बर्खास्त
पलामू में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को विभागीय कार्रवाई के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। जांच में दारोगा पर घूस लेने का आरोप सही पाया गया। इसके बाद घूसखोर दारोगा को नौकरी से हटाने का आदेश बोकारो रेंज के डीआईजी ने जारी किया है।
बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन फिल्म ‘हिट 3’ की अच्छी शुरूआत
साउथ भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता नानी इन दिनों अपनी थ्रिलर फिल्म ‘हिट 3: द थर्ड केस’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 1 मई को ‘रेड 2’ और ‘द भूतनी’ जैसी फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ‘
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जीत की तलाश में भारतीय महिला हॉकी टीम, 3-4 मई को होंगे अंतिम दो मुकाबले
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय महिला हॉकी टीम अब अपने अंतिम दो मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है। इन दोनों मुकाबलों में टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम से होगा, जो विश्व स्तर पर एक मजबूत टीम मानी जाती है।
बिहार में सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील की मौत, शादी की रस्म कर पत्नी के साथ लौट रहे थे दिल्ली
बिहार के गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पवन प्रकाश पाठक की मौत हो गई। हादसा मंगलपुर पुल के पास हुआ, जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।
जातीय जनगणना को मिली मंजूरी तो बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन-
केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना को हरी झंडी मिलने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुरानी यादें ताज़ा करते हुए एक तीखा राजनीतिक संदेश दिया है। उन्होंने 27 सितंबर 2021 की एक अखबार की कटिंग साझा कर उस समय की पहल की याद दिलाई, जब झारखंड सरकार ने केंद्र से जातिगत जनगणना की मांग की थी।
हजारीबाग पुलिस ने 2 नक्सली को किया गिरफ्तार
हजारीबाग जिले के चरही क्षेत्र में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 2 सक्रिय नक्सलियों नूतन गंझू और प्रेम गंझू को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में दोनों को उनके ठिकाने से धर दबोचा गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों नक्सली चरही इलाके में मौजूद हैं।