सोनू निगम के बयान पर विवाद, पुलिस में शिकायत दर्ज
प्रसिद्ध गायक सोनू निगम अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों वह दुनिया भर में अपने संगीत कार्यक्रमों के जरिए श्रोताओं का मनोरंजन कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए बयान को लेकर सोनू निगम विवादों में आ गए हैं।
आर्ईजीएल ने ग्राहकों को दिया झटका, सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) को एक बार फिर महंगा कर दिया है। कंपनी ने आज सीएनजी की कीमत में प्रति किलोग्राम एक रुपये की बढ़ोतरी कर दी।
पिछले 10 साल के प्रदर्शन के आधार पर मई में शेयर बाजार में मजबूती की उम्मीद
घरेलू शेयर बाजार में पिछले कुछ समय से लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। वैश्विक अर्थव्यवस्था में बनी अनिश्चितता की स्थिति, अमेरिका में मंदी की आशंका और दुनिया के कई हिस्सों में जारी जियो-पॉलिटिकल टेंशन के कारण दुनिया के ज्यादातर स्टॉक मार्केट प्रभावित हुए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के जन्मदिन पर भाजपा ने पहाड़ी मंदिर में की विशेष पूजा
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश भाजपा की ओर से रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुजारी मुन्ना भारद्वाज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा करायी और रघुवर दास के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।
भूमि सर्वेक्षण को लेकर रैयतो को किया गया जागरूक
बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम के अंर्तगत शनिवार को जिले के मधुबन अंचल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रैयतो को सर्वे से संबंधित विशेष जानकारी दी गई।
अवैध खनन पर मधु कोड़ा का बड़ा खुलासा, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)जिले के नोवामुंडी क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने बड़ा खुलासा किया है।
झारखंड के सभी जिलों में बारिश से गिरा तापमान, मौसम हुआ सुहावना
झारखंड के लगभग सभी जिलों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश होने और मध्यम गति की हवा चलने से रांची और आसपास के इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है। रांची में तापमान 39 डिग्री से गिरकर 31 डिग्री, जमशेदपुर में तापमान 42 डिग्री से गिरकर 34 डिग्री और डाल्टेनगंज में तापमान 43 डिग्री से गिरकर 35 डिग्री हो गया है।
अर्जुन मुंडा और रघुवर दास के जन्मदिन पर बधाईयों का लगा तांता
झारखंड के दो दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और रघुवर दास का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर दोनों नेताओं को बधाईयां और शुभकामनाएं मिल रही है। सोशल मीडिया से लेकर पार्टी कार्यालयों तक बधाईयों का तांता लगा है।
अंतरराष्ट्रीय यज्ञ दिवस पर डीएवी पुंदाग में महायज्ञ का आयोजन
रांची के डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय यज्ञ दिवस’ के उपलक्ष्य में विशेष हवन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने स्कूल के शिक्षक – शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों के साथ सामूहिक वैदिक महाहवन में भाग लिया।
क्रिकेट टूर्नामेंट में संत जेवियर्स की धमाकेदार जीत
पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिला में जारी ज्ञानचंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए मुकाबले में संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल ने संत विवेका इंग्लिश स्कूल को 103 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत में बल्लेबाज़ कृपा सिंधु चंदन का अहम योगदान रहा