JMM का 13वां महाधिवेशन आज से रांची में, कई अहम प्रस्ताव होंगे पारित
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 2 दिवसीय 13वां महाधिवेशन आज से शुरू हो गया है। यह आयोजन रांची के खेलगांव स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रांगण के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में हो रहा है।
आईपीएल 2025: रन आउट की हैट्रिक बना मुंबई ने दिल्ली को दी मात, दर्ज की पहली जीत
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराकर आईपीएल 2025 में अपनी हार का सिलसिला तोड़ा और पहली जीत दर्ज की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली सिर्फ 193 रन ही बना सकी।
आईपीएल 2025: सीएसके ने गायकवाड़ की जगह आयुष म्हात्रे को टीम में किया शामिल
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में अब तक खराब प्रदर्शन से जूझ रही चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने बड़ा फैसला लिया है। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर होने के बाद फ्रेंचाइजी ने मुंबई के युवा ओपनर आयुष म्हात्रे को टीम में शामिल किया है।
प्रधानमंत्री मोदी आज आंबेडकर जयंती पर हिसार से अयोध्या की वाणिज्यिक उड़ान की शुरुआत करेंगे, यमुनानगर भी जाएंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज आंबेडकर जयंती पर हरियाणा जाएंगे। वो सबसे पहले हिसार जाकर सुबह करीब 10:15 बजे हिसार से अयोध्या के लिए वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही वो हिसार हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास भी करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री शाह, भाजपा ने बाबा साहेब को किया नमन
कृतज्ञ राष्ट्र आज बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को उनकी 135वीं जयंती पर पुण्य नमन कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बाबा साहेब को याद करते हुए अपने-अपने एक्स अकाउंट पर उन्हें कोटिशः नमन किया है।
पोरबंदर के पास समुद्र से 1800 करोड़ रुपये का 300 किलोग्राम ड्रग्स जब्त
गुजरात के पोरबंदर से 190 किलोमीटर दूर समुद्र से 1800 करोड़ रुपये का 300 किलोग्राम ड्रग्स जब्त किया गया है। भारतीय कोस्ट गार्ड (आईसीजी) और एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता 12-13 अप्रैल की रात को मिली है।
एम्बुलेंस सेवा ठप, शिक्षा व्यवस्था भाड़े पर : बाबूलाल मरांडी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। मरांडी ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि झारखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह चरमरा चुकी है।
रोज वैली पोंजी घोटाला: केंद्र ने 7.5 लाख पीड़ितों की मदद के लिए 515 करोड़ का डिमांड डॉफ्ट सौंपा
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने परिसंपत्ति निपटान समिति के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस डीके सेठ को शनिवार को 515.31 करोड़ रुपये का डिमांड डॉफ्ट सौंपा। समिति का गठन रोज वैली पोंजी घोटाले में वैध निवेशकों को उनकी संपत्ति लौटाने के उद्देश्य से किया गया था।
इंडियन ओवरसीज बैंक ने कर्ज पर ब्याज दर 0.25 फीसदी घटाई, नई दरें लागू
पंजाब नेशनल बैंक सहित 4 अन्य बैंकों के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के एक और बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने रेपो रेट से संबद्ध ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती की है। नई दरें 12 अप्रैल, 2025 से प्रभावी हो गई हैं।
सदर अस्पताल रांची प्रति बेड प्रति माह 44188 रुपए कमाने लगा, अन्य अस्पतालों के लिए विभाग ने जारी किए दिशा निर्देश
राज्य सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने और उसे आर्थिक रूप से संपन्न करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने दिशा निर्देश जारी किया है। इस दिशा निर्देश में राज्य के सरकारी अस्पतालों को विभिन्न स्वास्थ्य बीमा योजनाओं से वित्तीय वर्ष 2027-28 तक प्रति बेड, प्रति माह 50 हजार रुपए की राशि प्राप्त करने का लक्ष्य दिया गया है।