मुर्शिदाबाद में लौटे 140 लोग, शांति बहाल करने में जुटी पुलिस और बीएसएफ
मुर्शिदाबाद जिले में हाल ही में हुई हिंसा के बाद घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग अब धीरे-धीरे वापस लौट रहे हैं। प्रशासन के अनुसार बीते तीन दिनों में करीब 140 लोग अपने घरों को आ चुके हैं। जबकि बाकी लगभग 360 लोगों को भी घर लाने की कोशिश में पुलिस और बीएसएफ दिन-रात काम कर रही है।
मुर्शिदाबाद हिंसा के पीछे बांग्लादेशी कट्टरपंथी संगठनों के तार खंगालने में जुटीं खुफिया एजेंसियां
केंद्र सरकार को मुर्शिदाबाद में हुई सांप्रदायिक हिंसा के पीछे बांग्लादेशी घुसपैठियों की भूमिका को लेकर शुरुआती सुराग मिले हैं। इसके बाद खुफिया एजेंसियां अब इस पूरे मामले में बांग्लादेश के कौन से कट्टरपंथी संगठनों की संलिप्तता हो सकती है, इसका पता लगाने में जुट गई हैं।
किश्तवाड़ सहित जम्मू कश्मीर के कईं इलाकों में महसूस किए गए भूकंप के झटके
जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में बुधवार सुबह 2.4 की तीव्रता का भूकंप आया। इसी बीच अफगानिस्तान के काबुल के उत्तर-पूर्व में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया जिससे कश्मीर घाटी सहित जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में कंपन महसूस की गई।
आज भी झारखंड में बारिश के आसार, वज्रपात को भी लेकर अलर्ट
झारखंड के कई हिस्सों में आज भी बारिश के अनुमान हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा को छोड़ सभी हिस्सों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। साथ ही हवा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।
बिहार चुनाव की आहट तेज, दिल्ली में तेजस्वी यादव की खड़गे और राहुल से अहम मुलाकात
बिहार विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में जहां राज्य के सियासी गलियारों में हलचल बढ़ी है, वहीं राजधानी दिल्ली में भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
पश्चिम बंगाल के हिंसा पीड़ितों ने साहिबगंज में ली शरण, बताई खौफ की कहानी
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के समसेरगंज में वक्फ संशोधन बिल संसद में पारित होने के बाद हुई हिंसा के बाद हिंदू परिवार के 13 सदस्य झारखंड के साहिबगंज में शरण लिए हुए हैं। हिंसा में गोविंद दास (72) और उनके बेटे चंदन दास (40) की हत्या कर दी गई थी।
वक्फ कानून पर हिंसा-24 परगना में पुलिस की गाड़ियां जलाईं:8 घंटे से हाईवे जाम; मुर्शिदाबाद में हालात सुधरे,19 विस्थापित परिवार वापस लौटे
। वक्फ कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा होने के बाद अब दक्षिण 24 परगना में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई है। बसंती हाईवे पर बैरमपुर में पुलिस ने इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही एक गाड़ी को रोका
JMM का 13वां महाधिवेशन, पार्टी संविधान में संशोधन: बड़ा बदलाव करने जा रही झारखंड मुक्ति मोर्चा! अब सीएम हेमंत सोरेन के हाथ में होगी पार्टी की कमान
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 13वां दो दिवसीय महाधिवेशन सोमवार को खेलगांव में शुरू हो गया। शुरुआत केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने की। महाधिवेशन में पार्टी के संविधान में बड़ा बदलाव किया गया है।
रांची में 19 और 20 अप्रैल को भारतीय वायुसेना का एयर शो, सदर SDO ने लिया तैयारी का जायजा
भारतीय वायुसेना का पहला एयर शो 19 और 20 अप्रैल को रांची के खोजा टोली आर्मी मैदान नामकुम में होने जा रहा है, जो झारखंड के लिए एक ऐतिहासिक और रोमांचक क्षण रहेगा। रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर कार्यक्रम से संबंधित सभी इंतजाम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तैयारी में लगा है
टैरिफ वॉर की चिंता घटने से ग्लोबल मार्केट में जोरदार तेजी के संकेत, एशियाई बाजारों में भी मजबूती का माहौल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ वॉर के मामले में चीन के अलावा दुनिया के बाकी देशों को राहत दिए जाने का असर आज पूरी दुनिया के बाजारों में साफ-साफ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे।