ईडी ने महादेव सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मामले में कई राज्यों में की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धनशोधन मामले में बुधवार को ‘ईजमाईट्रिप’ के संस्थापक निशांत पिट्टी के कई राज्यों में स्थित ठिकानों पर फिर से छापेमारी की है। ईडी की यह छापेमारी दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, अहमदाबाद, इंदौर, जयपुर, चेन्नई और ओडिशा के संबलपुर स्थित ठिकानों पर हो रही है।
कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा हमलावर, नेशनल हेराल्ड की खरीद-फरोख्त पर उठाए सवाल
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर देशभर में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा लगातार हमलावर है। पार्टी ने बुधवार को कहा कि देश के इतिहास का बहुत विचित्र प्रकार का मामला है नेशनल हेराल्ड केस, जिसमें कोई कंपनी जो 90 करोड़ की देनदारी में बिक गई जिसके पास हजारों करोड़ की प्रॉपर्टी थी।
बिना कोचिंग किये बिहार की ये बेटी बनी IAS, दूसरे प्रयास में हासिल किया 205वां रैंक
कभी-कभी कोई कहानी सिर्फ सफलता की नहीं होती, बल्कि उस हौसले की होती है जो हर रुकावट को दरकिनार कर आगे बढ़ने की ज़िद दिखाता है। बिहार की आकांक्षा आनंद की कहानी भी कुछ ऐसी ही है—बिना किसी कोचिंग के, सिर्फ आत्मविश्वास और अनुशासन के सहारे UPSC जैसी कठिन परीक्षा में 205वीं रैंक हासिल कर IAS बनीं आकांक्षा
स्मृति ईरानी पॉलिटिकल पारी के बाद फिर से टेलीविजन में दिखाई देनेवाली हैं! वापसी पर क्या बोलीं, जानें
लोकप्रिय टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी की वापसी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। प्रोड्यूसर एकता कपूर ने हाल ही में इस आइकॉनिक शो के रीमेक की पुष्टि की है और शो से जुड़े पुराने चेहरों की वापसी के संकेत दिए हैं।
जस्टिस BR गवई होंगे भारत के नए मुख्य न्यायाधीश, देश के दूसरे दलित चीफ जस्टिंग बनेंगे
भारत को 14 मई 2025 को अपना नया मुख्य न्यायाधीश मिलने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई उस दिन देश के 52वें चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ लेंगे।
पटना में जदयू कार्यालय के बाहर लगा नया पोस्टर, लिखा- 2025 से 30 फिर से नीतीश कुमार
पटना में विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू ऑफिस में पोस्टर को बदला गया है। चुनाव को लेकर पार्टी कार्यालय को नए अंदाज में सजाया गया है।
टीएसी की बैठक स्थगित
ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल(टीएसी) की बुधवार को होने वाली बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गयी है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गई है।
जीईएम के जरिए 2024-25 में 1.3 करोड़ से अधिक लोगों को मिला बीमा कवरेज
सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) ने 1.3 करोड़ से अधिक व्यक्तियों को स्वास्थ्य, जीवन और व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा पॉलिसियों को कवर करने वाली बीमा सुविधा प्रदान की है। इस दौरान जीईएम के जरिए 10 लाख से अधिक लोगों को रोजगार की सुविधा भी प्रदान की गई है।
चार दिवसीय दौरे पर 16वें वित्त आयोग के सदस्य आंध्र प्रदेश पहुंचे, मुख्यमंत्री नायडू ने किया स्वागत
अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता में 16वें वित्त आयोग के सदस्य मंगलवार रात चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आंध्र प्रदेश पहुंच गए हैं। राज्य के वित्त मंत्री पी. केशव ने सदस्यों का यहां पहुंचने पर स्वागत किया।
दिल दहला देने वाला हादसा : महादलितों की बस्ती में 4 बच्चों की जल कर मौत; कई लापता
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ एक भयावह आगजनी की चपेट में आकर चार मासूम बच्चों की जान चली गई। यह हृदयविदारक हादसा बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुरमनी पंचायत स्थित महादलित बस्ती में हुआ,