पटना में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, ट्रेन रोकी:नेशनल हेराल्ड केस में राहुल-सोनिया के खिलाफ ED चार्जशीट का विरोध
पटना में युवा कांग्रेस ने सचिवालय हॉल्ट पर ट्रेन को रोका है। कांग्रेसी नेशनल हेराल्ड केस में राहुल-सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। ट्रेन के आगे कुछ कार्यकर्ता लेट गए। प्रदर्शन के दौरान जयनगर पटना एक्सप्रेस ट्रेन को रोका गया।
भारतीय वायुसेना के दो दिवसीय एयर शो के लिए 10 ‘हॉक’ विमान पहुंचे रांची: 19 और 20 अप्रैल को दिखेगा सेना का शौर्य
19 और 20 अप्रैल को रांची में सुबह 9.45 से 10.45 बजे तक खोजाटोली आर्मी मैदान नामकुम में विश्वस्तरीय एयर शो का आयोजन सूर्य किरण टीम द्वारा किया जाएगा। दो दिन आसमान पर वायुसेना के जांबाज शो के माध्यम से शौर्य व पराक्रम का साहसिक प्रदर्शन करेंगे।
रातू में दिनदहाड़े ज्वेलर्स पर हमला, दुकान मालिक को गोली मारकर फरार हुए अपराधी
राजधानी के रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत चटकपुर बाजार में शुक्रवार की दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब बाइक सवार दो अपराधियों ने आकाश ज्वेलर्स के मालिक बसंत कुमार को गोली मार दी। यह सनसनीखेज वारदात दिनदहाड़े बाजार के बीचोंबीच अंजाम दी गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
‘रेड-2’ की रिलीज से पहले ही ‘रेड-3’ की चर्चा शुरू, निर्देशक ने दिया बड़ा बयान
अजय देवगन की फिल्म ‘रेड-2’ इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। वह आयकर अधिकारी अमर पटनायक की अपनी भूमिका दोहरा रहे हैं। इस बार अजय के सामने रितेश देशमुख हैं। फिल्म में रितेश एक नेता की भूमिका निभा रहे हैं और अजय को अपने ही घर पर छापा मारते हुए दिखाया गया है।
अब राज्यकर्मियों के लिए स्वच्छता प्रमाण पत्र प्राप्त करना आसान होगा
पदोन्नति और पदस्थापन के समय मंत्रिमंडल निगरानी विभाग से स्वच्छता प्रमाण पत्र प्राप्त करने में राज्य कर्मियों को अब आसानी होगी। महीनों तक उन्हें स्वच्छता प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाने का फैसला किया है।
बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन की विदेश यात्रा पर उठाए सवाल, कहा- उद्देश्य निवेश लाना है तो उद्योग मंत्री क्यों नहीं जा रहे?
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विदेश यात्रा को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, ”आज प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं, बिजली संकट गहराया हुआ है
भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षक और शिक्षाकर्मी
योग्य शिक्षकों की बहाली की मांग और शिक्षकों पर पुलिस अत्याचार के विरोध में मालदा जिले के शिक्षाकर्मियों के एक समूह ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
नेशनल हेराल्ड पर बोले अनुराग ठाकुर, कांग्रेस के इतिहास में एक नहीं कई घोटाले
भारतीय जनता पार्टी नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस पर लगातार हमलावर है। शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि नेशनल हेराल्ड का नाम सुनते ही आज कांग्रेस पार्टी के पूरे इकोसिस्टम में छटपटाहट, कंपकपाहट, धड़धड़ाहड, डगमगाहट और लड़खड़ाहट होने लगती है।
शरीयत को सुप्रीम बतानेवाले मंत्री हफीजुल हसन बोले, संविधान के प्रति मेरी अटूट निष्ठा
संविधान से शरीयत को सुप्रीम बतानेवाले राज्य के अल्पसंख्यक सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने अब अपना स्टैंड और विचार बदला है। राज्य में उठे भारी विवाद के बाद मंत्री ने अपने पूर्व के बयान पर स्पष्टीकरण दिया है।
रांची के बीएसएनएल ऑफिस में देर रात लगी आग
रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के शहीद चौक स्थित बीएसएनएल ऑफिस में गुरुवार की देर रात भीषण आग लग गयी। आग भवन के ग्राउंड फ्लोर पर लगी, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार देर रात करीब 11 बजे बीएसएनएल ऑफिस से धुआं निकलते देखा गया।