टीएमसी सांसद का कांग्रेस पर हमला, ममता बनर्जी को ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व सौंपने की मांग
कोलकाता, 25 नवंबर (हि.स.) । पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनावों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की जीत से उत्साहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद कल्याण बनर्जी ने कांग्रेस से “अहं छोड़ने” और ममता बनर्जी को ‘इंडिया’ गठबंधन का नेता मानने की अपील की है। उन्होंने महाराष्ट्र चुनाव में हार को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा।
आरजी कर : पीड़िता के माता-पिता पहुंचे विधानसभा, शुभेंदु अधिकारी ने दिया न्याय का आश्वासन
कोलकाता, 26 नवंबर (हि.स.)। आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में हुई दर्दनाक घटना के खिलाफ न्याय की मांग को लेकर पीड़िता के माता-पिता ने आज मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा का दौरा किया। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सजल घोष भी थे।
कोलकाता में ईडी का चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में छापा
कोलकाता, 26 नवंबर (हि.स.) । पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित चिटफंड घोटाले की जांच को आगे बढ़ाते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज सुबह कोलकाता और आसपास के इलाकों में कई जगह छापा मारा है। यह कार्रवाई फर्जी निवेश कंपनी ‘प्रयाग’ से जुड़े वित्तीय घोटाले की जांच के तहत की जा रही है। ईडी की चार टीमें कंपनी निदेशक के घर और कार्यालयों की तलाशी ले रही हैं।
डेनमार्क राजदूत फ्रेडी स्वेन ने स्वतंत्रदेव सिंह से की भेंट, जल जीवन मिशन के कार्यो की जमकर की सराहना
लखनऊ, 26 नवम्बर(हि.स.)। भारत में डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वेन ने अपने विदाई कार्यक्रम से पहले मंगलवार को उत्तर प्रदेश में पुराने परिचितों से भेंट मुलाकात की। राजदूत फ्रेडी स्वेन ने उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से शिष्टाचार भेंट करते हुए जल जीवन मिशन के कार्यो की जमकर सराहना की। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वेन को स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप देकर उनका अभिवादन किया।
जूनियर पुरुष हॉकी एशिया कप 2024 : भारतीय टीम बुधवार को थाईलैंड के खिलाफ करेगी अभियान की शुरुआत
मस्कट, 26 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम बुधवार को यहां थाईलैंड के खिलाफ अपने जूनियर एशिया कप 2024 अभियान की शुरुआत करेगी। आज से शुरू होने वाले और 4 दिसंबर 2024 तक चलने वाले महाद्वीपीय टूर्नामेंट में भारत को कोरिया, जापान, चीनी ताइपे और थाईलैंड के साथ पूल ए में रखा गया है।
संविधान दिवस पर राष्ट्रपति का नागरिकों से आग्रह, 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए करें काम
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने मंगलवार को संविधान को अंगीकृत करने की 75वीं वर्षगांठ पर देशवासियों से आग्रह किया कि वे संवैधानिक आदर्शों को अपने व्यवहार में अपनाएं और अपने मौलिक कर्तव्यों का पालन करें और 2047 तक विकसित भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में काम करें।
बिहार विधानसभा में विधायक प्रशांत के शपथ लेते ही भाजपा 80 विधायकों के साथ बनी सबसे बड़ी पार्टी
पटना, 26 नवम्बर (हि.स.)। बिहार विधानमंडल में शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में मंगलवार को तरारी विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक विशाल प्रशांत ने शपथ ली। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने शपथ दिलाई। उनके शपथ लेते ही विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बन गई।
संविधान दिवस पर वाराणसी आईजी जोन ने पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ
वाराणसी,26 नवम्बर (हि.स.)। भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर मंगलवार को वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक मोहित गुप्ता ने परिक्षेत्रीय कार्यालय पर पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई।
एआर रहमान के साथ अफेयर की खबरों पर मोहिनी डे ने तोड़ी चुप्पी
गायक-संगीतकार एआर रहमान इस समय चर्चा में हैं। एआर रहमान अपनी पत्नी सायरा बानो से तलाक लेकर अलग हो गए। तलाक के कुछ ही घंटों के भीतर रहमान की सहकर्मी और गिटारवादक मोहिनी डे ने भी तलाक की घोषणा कर दी।
केन्द्र ने 15 राज्यों के लिए आपदा बचाव और क्षमता निर्माण परियोजनाओं के लिए 1115.67 करोड़ रुपये मंजूर किये
नई दिल्ली, 26 नवंबर (हि.स.)। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति ने 15 राज्यों के लिए आपदा न्यूनीकरण और क्षमता निर्माण परियोजनाओं के लिए 1115.67 करोड़ रुपये को मंजूरी दी।