टी-सीरीज संग हाथ मिलाकर भक्ति संगीत को नई ऊंचाई देंगे मनोज मुंतशिर
टी-सीरीज ने गीतकार मनोज मुंतशिर और उनकी पत्नी, निर्माता नीलम मुंतशिर शुक्ला के साथ एक खास साझेदारी का ऐलान किया है। यह सहयोग ‘प्रार्थना भक्ति संगीत’ लेबल के साथ किया गया है, जो विशेष रूप से सनातन भक्ति संगीत को समर्पित है।
JMM की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की घोषणा, शिबू सोरेन संस्थापक संरक्षक और हेमंत को अध्यक्ष की कमान
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 13वें केंद्रीय महाधिवेशन के बाद पार्टी की नई केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन कर दिया गया है। यह महाधिवेशन रांची जिले के खेलगांव स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रांगण (हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम) में 14 और 15 अप्रैल को हुआ था।
जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक मामले में आरोपितों की जमानत पर सुनवाई पूरी
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) साल 2024 में हुई परीक्षा पेपर लीक मामले के आरोपितों की जमानत पर रांची सीआईडी की विशेष कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है। कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
जदयू ने जाति जनगणना का क्रेडिट नीतीश कुमार को दिया, राजद ने साधा निशाना
मोदी कैबिनेट के जाति जनगणना के फैसले के बाद बिहार सहित देशभर में जाति जनगणना पर क्रेडिट लेने की होड़ मची है। आरजेडी और कांग्रेस जहां दावा कर रहे हैं कि उनके नेताओं के दबाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कास्ट सेंसस कराने का फैसला लिया है,
धनबाद : खदान में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका
धनबाद के झरिया क्षेत्र अंतर्गत देव प्रभा आउटसोर्सिंग बस्ताकोला साइड फेस में सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सबसे पहले शव को मजदूरों ने देखा और इसकी जानकारी तुरंत अधिकारियों को दी। चूंकि शव खदान के एक दुर्गम स्थान पर फंसा हुआ था
पटना में 10 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब बरामद:तस्कर गिरफ्तार
पटना में पालीगंज पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने खेप के साथ शराब तस्कर नवनीत कुमार को गिरफ्तार किया है। नवनीत पालीगंज थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव का रहने वाला है।
झारखंड के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट: 30 से 40KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा
झारखंड में लगभग 10 दिनों से मौसम में हुए बदलाव के बाद अब मौसम का मिजाज गर्म होने वाला है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में कल तक बारिश के आसार हैं। प्रदेश के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा जिलों को छोड़कर अन्य 18 जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।
सोने के भाव में तेजी, चांदी की घटी चमक
पिछले कुछ दिन से लगातार गिरावट का सामना करने के बाद आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी का रुख नजर आ रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में आज 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। सर्राफा बाजारों में सोना आज 200 रुपये से लेकर 220 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘रेड 2’ शानदार प्रदर्शन जारी, रविवार को तगड़ी कमाई की
बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म ‘रेड 2’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कारोबार किया है। अब फिल्म के चौथे दिन की कमाई सामने आ गयी है। ‘रेड 2’, वर्ष 2018 में आई फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है…
एक बार फिर बिहार दौरे पर आएंगे ओवैसी, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश!
बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के प्रमुख बार-बार बिहार दौरे पर पहुंच रहे हैं। बिहार चुनाव को लेकर AIMIM भी अपनी पूरी ताकत झोंक रहा है।ओवैसी एक बार फिर बिहार दौरे में आने वाले हैं। आज ओवैसी मोतिहारी पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।