कबाड़ की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
जिले के इशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा मोहल्ला स्थित एक कबाड़ी दुकान में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हुआ है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।
यमन से दागी गई मिसाइल, इजराइल ने घुसने से पहले मार गिराने का किया दावा
गाजा पट्टी में सैन्य मुहिम चला रहे इजराइल के खिलाफ हमास और हिज्बुल्लाह जैसे आतंकी संगठनों के बाद ईरान समर्थित हूती भी इस फेहरिस्त में शामिल हो गया है। सोमवार को यमन से इजराइल में लंबी दूरी की बैलिस्टक मिसाइल दागी गई जिसका मलबा मध्य इजराइल में गिरा।इस मिसाइल को इजराइल के हवाई क्षेत्र में घुसने से पहले ही रोक लिया गया।
जमशेदपुर में ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया
जमशेदपुर शहर में नए वर्ष के जश्न में शराब पीकर वाहन चलाने वाले और हुड़दंग करने वाले हो जाएं सावधान। पुलिस ने उन लोगों को चेतावनी है। अगर पकड़े गए तो नया साल जेल में बिताना होगा। बता दें कि पूरे शहर में ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया। जहां सिटी एसपी, डीएसपी, थाना प्रभारी देर रात सड़क खुद मौजूद रहे।
झारखंड कैडर के आईपीएस मुरारी लाल मीणा हुए सेवानिवृत
झारखंड कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी मुरारी लाल मीणा मंगलवार को सेवानिवृत हो गये। मुरारी लाल मीणा रेल डीजी के पद से रिटायर हुए हैं।
साउथ कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी
साउथ कोरिया में पद से हटाए गए राष्ट्रपति योन सुक योल के खिलाफ मंगलवार को सियोल की एक कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है।
सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की गिरावट
साल के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 31 दिसंबर को सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,840 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
2024 के आखिरी लिस्टिंग रही धमाकेदार
यूनीमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड का शेयर आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर इश्यू प्राइस से 89.94% ऊपर ₹1491 पर लिस्ट हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर शेयर इश्यू प्राइस से 85.9% ऊपर ₹1,460 पर लिस्ट हुआ। यूनीमेक एयरोस्पेस के IPO का इश्यू प्राइस ₹785 था।
बुमराह ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर बन सकते हैं
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 2024 में ICC के क्रिकेटर ऑफ द ईयर और टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर बन सकते हैं। उन्हें ICC ने दोनों ही कैटेगरी में नॉमिनेट किया,
रांची से लखनऊ, अमृतसर, बनारस के लिए नई ट्रेनें चलाने का भेजा गया प्रस्ताव
2024 में रांची को कई नई ट्रेनें मिलीं। इनमें हावड़ा, पटना और बनारस के लिए वंदे भारत ट्रेन भी शामिल हैं। 30 दिसंबर तक रांची-मदार (अजमेर) वाया जयपुर स्पेशल ट्रेन चलाई गई। कुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाई जाने वाली हैं। इसके अलावा कई ट्रेनों को एक्सटेंशन दिया गया।
6 जनवरी को नामकुम में हो सकता है मंईयां सम्मान समारोह
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान समारोह अब छह जनवरी को नामकुम के खोजा टोली में आयोजित किया जा सकता है। सरकार के शीर्ष स्तर पर लगभग सहमति बन गई है।