जापान में डॉलर सात महीने में पहली बार 140 येन से नीचे आया
फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ब्याज दरों में कटौती न करने की आलोचना के बाद अमेरिकी डॉलर सितंबर के बाद पहली बार मंगलवार को 140 येन से नीचे गिर गया। जापान की राजधानी टोक्यो में दोपहर करीब 2:30 बजे अमेरिकी डॉलर गिरकर 139.90 येन के आसपास आ गया।
हमले के बाद सैफ अली खान ने कतर के पर्ल आइलैंड में नया आलीशान घर खरीदा
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर कुछ महीने पहले बांद्रा स्थित उनके आवास पर चाकू से हमला किया गया था। इसके बाद सैफ की सुरक्षा बढ़ा दी गई, लेकिन अब सैफ ने अपना ठिकाना नई जगह पर शिफ्ट कर लिया है। सैफ ने कतर के पर्ल आइलैंड में एक नया आलीशान घर खरीदा है।
परिवार को धमकियां मिलने के बाद अनुराग कश्यप ने फिर ब्राह्मण समाज से मांगी माफी
फिल्म ‘फुले’ को लेकर अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मण समुदाय को लेकर दिए गए बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। सोशल मीडिया पर एक उपयोगकर्ता को जवाब देते हुए उनकी टिप्पणी को आपत्तिजनक माना गया और इसके चलते उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा।
2017 से लंबित रिम्स चिकित्सकों की प्रोन्नति का मार्ग प्रशस्त
वर्ष 2017 से रिम्स चिकित्सकों की लंबित प्रोन्नति का मार्ग अब प्रशस्त हो गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इसकी तरकीब निकाल ली है। पूर्व में दी गयी प्रोन्नति की संपुष्टि के लिए विभाग ने सह प्राध्यापक के 34 एवं प्राध्यापक के 16 छाया पदों के सृजन का प्रस्ताव तैयार किया है।
फ्लिपकार्ट आईपीओ से पहले अपना मुख्यालय सिंगापुर से भारत में करेगा स्थानांतरित
वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट भारत में घर वापसी की तैयारी कर रही है। देश की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक फ्लिपकार्ट कई सालों तक सिंगापुर में परिचालन करने के बाद अब अपना मुख्यालय सिंगापुर से वापस भारत ला रही है।
सीएम हेमंत का बर्सिलोना दौरा : टेस्ला ग्रुप से अहम मुलाकातें, औद्योगिक साझेदारियों और खेल पर ज़ोर
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल इन दिनों बर्सिलोना के दौरे पर है, जहां उन्होंने निवेश, खेल विकास और उद्योगों से जुड़ी कई अहम बैठकों में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री सोरेन ने चेकोस्लोवाकिया की Tesla Group A.S. के CEO और सह-संस्थापक, दुशान लिचार्डस से भी मुलाकात की।
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर किया
दुनिया के प्रमुख प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के खिलाफ सोमवार को संघीय न्यायालय में मुकदमा दायर किया है। हार्वर्ड की गिनती दुनिया के सबसे धनी विश्वविद्यालयों में होती है। यह मुकदमा उच्च शिक्षा और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच चल रही लड़ाई के एक बड़े विस्तार का संकेत देता है।
बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी नेता एटीएम अजहरुल इस्लाम ने मृत्युदंड की सजा को दी चुनौती, 6 मई को सुनवाई
जमात-ए-इस्लामी नेता एटीएम अजहरुल इस्लाम ने मृत्युदंड की सजा के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने 1971 में देश के मुक्ति संग्राम के दौरान मानवता के विरुद्ध अपराधों के लिए अपनी मृत्युदंड की सजा को चुनौती दी है।
निशिकांत दुबे के खिलाफ अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार, अगले हफ्ते सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हो गया है। जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने अवमानना याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई करने का आदेश दिया।
वित्त मंत्री सीतारमण की सैन फ्रांसिस्को में कारोबारी दिग्गजों से मुलाकात, निवेश व तकनीकी सहयोग पर चर्चा
केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को सैन फ्रांसिस्को में कई वरिष्ठ कारोबारी नेताओं, अधिकारियों और व्यापार जगत के दिग्गजों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल इंडिया, निवेश और शिक्षा में भारत-अमेरिका सहयोग के अवसरों पर चर्चा की।