आज से लू-हीटवेव का यलो अलर्ट जारी, 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग ने आज से झारखंड में लू चलने की आशंका जताई है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। जारी रिपोर्ट के अनुसार कोल्हान के चार जिले और संथाल परगना और उससे सटे आठ जिले में भीषण लू चलने की बात कही गई है। प्रदेश इन दिनों गर्मी की चपेट में आ गया है।
झारखंड में वन भूमि घोटाले को लेकर 15 ठिकानों पर ED की रेड
झारखंड में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मंगलवार सुबह ईडी की टीम ने बोकारो वन विभाग के दफ्तर, सीओ कार्यालय, धनबाद और रांची के लालपुर स्थित हरिओम टावर, कांके और हटिया समेत कई इलाकों में छापेमारी की।
झारखंड की मतदाता सूची में सुधार के लिए एक भी अपील नहीं है लंबित
झारखण्ड के सभी 24 जिलों में से किसी भी जिले में मतदाता सूची में संशोधन के लिए कोई भी अपील लंबित नहीं है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी, डीईओ या सीईओ कार्यालय की बात हो, किसी के समक्ष मतदाता सूची में संशोधन के लिए कोई भी अपील लंबित नहीं है।
केंद्र ने आरबीआई के डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया
केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर टी. रबी शंकर का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। सरकार ने दूसरी बार उन्हें एक साल का और सेवा विस्तार दिया है, जो 3 मई से प्रभावी होगा।
17 हजार 206 लोग अयोग्य सूची में नहीं — शिक्षामंत्री ब्रात्य बसु ने आंदोलनकारी शिक्षकों से किया काम पर लौटने का आग्रह
पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएससी आंदोलनरत शिक्षकों और शिक्षाकर्मियों से अपील की कि वे सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का सम्मान करते हुए काम पर लौटें।
बीट संख्या के आधार पर हो चौकीदार बहाली, वरना आंदोलन होगा: देवेंद्रनाथ महतो
झारखंड के गठन के 25 साल बाद पहली बार चौकीदार के रिक्त पदों पर बहाली प्रक्रिया शुरू की गई है। लेकिन रांची जिले में इस प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगने लगे हैं। इन्हीं शिकायतों को लेकर झारखंड लोकराज्य कर्मचारी महासंघ (जेएलकेएम) के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो ने उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक में ‘संविधान बचाओ अभियान’ को लेकर बनी रणनीति
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रदेश प्रभारी के. राजू का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
UPSC सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्ट जारी:प्रयागराज की शक्ति दुबे बनी टॉपर
UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रयागराज की शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं। कुल 1009 कैंडिडेट्स का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल है। मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर रिलीज की गई है।
इकाना स्टेडियम में आज LSG Vs DC:सीजन में दूसरी बार होगा सामना
IPL-2025 का 40वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल विहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी।
भारतीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल दो दिवसीय नेपाल दौरे पर काठमांडू पहुंचे
भारत के विद्युत, आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ऊर्जा मंगलवार सुबह काठमांडू पहुंचे। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नेपाल के ऊर्जा मंत्रालय के अधिकारियों और काठमांडू में भारतीय दूतावास के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।