रामगढ़ में बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े एक लाख रुपये की छिनतई
रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रही एक बुजुर्ग महिला से झपटमारों ने एक लाख रुपये लूट लिए। यह घटना स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकालने के बाद नेहरू रोड, कैंटोनमेंट मोहल्ला की है।
टीएमसी सांसद साकेत गोखले से 50 लाख का जुर्माना उनके वेतन से वसूलने का आदेश
दिल्ली हाई कोर्ट ने अपमानजनक ट्वीट्स के मामले में संयुक्त राष्ट्र की पूर्व सहायक महासचिव लक्ष्मी पुरी के खिलाफ किए गए ट्वीट्स के मामले में तृणमूल कांग्रेस के सांसद साकेत गोखले पर लगाए गये 50 लाख रुपये के जुर्माने की रकम उनकी सैलरी से वसूलने का आदेश दिया है।
नेस्ले इंडिया का मुनाफा मार्च तिमाही में 6.5 फीसदी घटकर 873.46 करोड़ रुपये
नेस्ले इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 6.5 फीसदी घटकर 873.46 करोड़ रुपये रहा है।
मुख्यमंत्री हेमंत, विधायक कल्पना और डीजीपी को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और डीजीपी अनुराग गुप्ता के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।
झारखंड में लैंड सर्वे कब तक पूरा कर लिया जाएगा, टाइमलाइन दे सरकार : हाई कोर्ट
राज्य में हो रहे जमीन के सर्वे को लेकर दायर गोकुल चंद की जनहित याचिका पर गुरुवार को हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने राज्य सरकार से मौखिक पूछा कि जब झारखंड में लैंड सर्वे का काम शुरू हो गया है
केंद्र ने भूमिगत कोयला खनन में तेजी लाने के लिए अग्रिम भुगतान से छूट दी
केंद्र सराकर ने भूमिगत कोयला ब्लॉक के परिचालन में तेजी लाने के लिए गुरुवार को अग्रिम भुगतान से छूट देने जैसे नए प्रोत्साहन उपायों की घोषणा की। भूमिगत कोयला खनन को बढ़ावा देने से जुड़ा यह कदम देश के टिकाऊ कोयला उत्पादन अभियान के तहत उठाया गया है।
निशिकांत दुबे याद कर रहे कलमा, यूजर्स ने पूछा मुस्लिम बन गये क्या
पहलगाम आंतकी हमले को लेकर देशभर में आक्रोश है। इस हमले के दौरान आंतकियों ने लोगों को मारने से पहले कलमा पढ़ने को कहा था। अब इस पर झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि आजकल मैं कलमा सीख रहा हूं
आईपीएल 2025: मुंबई इंडियंस ने लगातार चौथा मैच जीता, हैदराबाद को 7 विकेट से दी पटखनी
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 26 गेंद शेष रहते 7 विकेट से हरा दिया। लगातार चार मैचों में मिली जीत के साथ मुंबई की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। मुंबई के नौ मैच में 5 जीत के साथ 10 अंक हो गए हैं।
फिल्म ‘जाट’ की कमाई में आई गिरावट, 14वें दिन 1.09 करोड़ रुपये की कमाई
साउथ के प्रसिद्ध निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। खास बात यह रही कि इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में नजर आए हैं। फिल्म से दर्शकों और निर्माताओं को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा प्रभाव छोड़ने में नाकाम रही।
मधुबनी की सभा में प्रधानमंत्री ने पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के मधुबनी में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने संबोधन की शुरुआत से पहले पहलगाम के आतंकी हमले में प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रंद्धाजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा। प्रधानमंत्री ने कहा कि अपनी बात प्रारंभ करने से पहले मैं आप सबसे प्रार्थना करना चाहता हूं