छत्तीसगढ़ में बिजली की रिकॉर्ड तोड़ खपत , अप्रैल माह में बिजली की जरूरत 6800 मेगावाट के पार
छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की खपत और मांग बढ़ गई है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत विभाग के लोड डिस्पैच सिस्टम द्वारा पीक टाइम में से रियल टाइम डिमांड के जारी आंकड़े के अनुसार इस वर्ष अप्रैल माह में ही प्रदेश में बिजली की जरूरत रिकॉर्ड 6800 मेगावॉट के पार पहुंच गई है।
पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की व्यापक समीक्षा करने के लिए सेना प्रमुख पहुंचे श्रीनगर
सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की व्यापक समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचे।
बांदीपुरा मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल
बांदीपुरा जिले में आज आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बांदीपुरा जिले के कुलनार बाजीपुरा में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।
पहलगाम नरसंहार के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा : केंद्रीयमंत्री सुकांत मजूमदार
। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पश्चिम बंगाल के आईबी अधिकारी मनीष रंजन मिश्रा की अंतिम यात्रा में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने आतंकियों को कड़ी चेतावनी दी है।
मोदी ने बिथान-समस्तीपुर रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी, आजादी के बाद पहली बार रेल सेवा की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मधुबनी से बिथान-समस्तीपुर के बीच रेल सेवा को आज (गुरुवार) हरी झंडी दिखायी। आजादी के बाद पहली बार बिथान से ट्रेन सेवा की शुरूआत हुई है। इससे इलाके में जश्न का महौल है। उधर रेल लाइन के शुरू होने से मिथिलांचल में विकास रफ्तार भरेगा।
रूस ने यूक्रेन पर किया हवाई हमला, नौ की मौत
यूक्रेन की राजधानी कीव के साथ आसपास के कई जिलों और आवासीय क्षेत्रों पर रात हुए रूसी हमले में कम से कम नौ लोगों की जान चली गई और दर्जनों घायल हो गए। रूस के रक्षा मंत्रालय ने आज कहा कि रूस ने पूरी रात क्रूज मिसाइल, ड्रोन, बैलिस्टिक हथियारों से बड़ा हमला किया।
वाणी कपूर और फवाद खान ने पहलगाम आतंकी हमले पर जताया दुख
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से अभिनेत्री वाणी कपूर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना कर रही हैं। दरअसल, वाणी अपनी आगामी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान के साथ नजर आने वाली हैं, जिस कारण सोशल मीडिया पर इस फिल्म के बॉयकॉट की मांग तेज हो गई है।
लड़की को बुर्का पहनाकर कोर्ट पहुंचा लड़का, मां बोली- मैं बेटी को मुसलमान को नहीं सौपूंगी
मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर बुधवार को एक कथित लव जिहाद मामले को लेकर करीब आधे घंटे तक तनाव और हंगामे का गवाह बना। आरोप है कि मुस्लिम युवक मोहम्मद आजाद ने ढाई महीने पहले एक हिंदू नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था।
लातेहार में तीन इनामी नक्सलियों ने किया आत्म समर्पण
। लातेहार एसपी कुमार गौरव के समक्ष गुरुवार को झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) नक्सली संगठन के तीन इनामी नक्सलियों ने गुरुवार को आत्मसमर्पण कर दिया। एसपी कुमार गौरव और सीआरपीएफ 11 बटालियन के कमांडेंट याद राम बुनकर ने तीनों नक्सलियों को माला पहनाकर स्वागत किया।
स्पेन में झारखंड की गूंज : सीएम हेमंत सोरेन ने पेश किया निवेश का रोडमैप
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार ने स्पेन में एक अंतरराष्ट्रीय निवेश सम्मेलन के दौरान राज्य का भविष्यगामी निवेश रोडमैप प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति में राज्य के सतत औद्योगिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया और वैश्विक निवेशकों को सहयोग के लिए आमंत्रित किया गया।