रांची में पति के सामने पत्नी से गैंगरेप, लूट के इरादे से घर घुसे थे अपराधी
रांची के चान्हो में 23 अप्रैल की रात तीन अपराधियों ने एक घर में घुसकर दंपती को बंधक बना लिया और लूटपाट की। लूट के दौरान पैसे और जेवर कम मिलने पर अपराधियों ने दंपती को पिस्टल दिखाकर पास के जंगल में ले गए। वहां उन्होंने पति को पेड़ से बांध दिया और पति के सामने ही उसकी पत्नी के साथ रेप किया।
झारखंड हाईकोर्ट ने रिम्स निदेशक डॉक्टर राजकुमार को हटाने के आदेश पर रोक लगाई, सरकार से मांगा जवाब
झारखंड हाईकोर्ट में जस्टिस दीपक रौशन की अदालत ने डॉक्टर राजकुमार की याचिका पर सोमवार को सुनवाई की। जिन्हें रिम्स निदेशक पद से हटाया गया था। सुनवाई के बाद अदालत ने कहा कि नियमों का पालन ठीक से नहीं किया गया, इसलिए 17 अप्रैल के आदेश पर रोक लगा दी गई है।
कनाडा में संसदीय चुनाव आज, मुख्य मुकाबला कंजर्वेटिव और लिबरल के बीच
कनाडा में आज हो रहे संसदीय चुनाव में मुख्य मुकाबला प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के नेतृत्व वाली लिबरल पार्टी और पियरे पोइलिव्रे की कंजर्वेटिंव पार्टी के बीच है। देश के मतदाता तय करेंगे सरकार का नेतृत्व मार्क करेंगे ये पियरे। चुनाव में मुख्य मुद्दा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कनाडा पर टैरिफ हमला है।
शेयर बाज़ार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी कीमत
घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार पांचवे दिन गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 97,530 रुपये से लेकर 97,680 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
संस्कार भारती ने पश्चिम बंगाल के 11 जिलों में एक साथ दीये जलाकर कश्मीर और मुर्शिदाबाद के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
संस्कार भारती, पश्चिम बंगाल दक्षिण बंग प्रांत की ओर से 27 अप्रैल, रविवार को शाम सात बजे प्रदेश के 11 जिलों में एक साथ श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया।
बिहार के समस्तीपुर में हुए सड़क हादसे में दो शिक्षकों की मौत
बिहार में समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र में आज रविवार की सुबह ट्रक ने ऑटो को रौंद दिया। हादसे में दो शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभ ीका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
आईपीएल 2025: बेंगलुरु ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया, क्रुणाल-कोहली ने खेली दमदार पारी
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 46वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 6 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ आरसीबी अंक तालिका में 14 प्वाइंट के संग पहले नंबर पर भी पहुंच गई है। अरुण जेटली स्टेडियम में आरसीबी ने बॉलिंग चुनी।
आईपीएल 2025: विराट कोहली ने हासिल की ऑरेंज कैप, सूर्याकुमार यादव को पछाड़ा
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में रविवार को खेले गए डबल हेडर मुकाबलों के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। रविवार को ऑरेंज कैप दो बार बदली। पहले मुंबई इंडियंस के सूर्याकुमार यादव ने गुजरात टाइटंस के बी साई सुधर्शन को पछाड़ा।
हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूकंप के झटके, कोई नुकसान नहीं
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप सुबह 5 बजकर 41 मिनट पर आया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र चंहा में 32.79 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.20 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित रहा।
डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं पुतिन-जेलेंस्की दो सप्ताह में करें शांति समझौता
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की दो सप्ताह के भीतर शांति समझौता करें। हालांकि उन्होंने बाद में कहा कि समझौते के लिए थोड़ा और समय स्वीकार्य हो सकता है।