मुंबई हमले के मास्टरमाइंड की कस्टडी पर फैसला सुरक्षित, NIA ने तहव्वुर राणा की रिमांड बढ़ाने की मांग की थी
मुंबई में 26 नवंबर, 2008 को आतंकी हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा को आज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने 12 दिन के लिए उसकी हिरासत बढ़ाने की NIA की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।
धनबाद से गिरफ्तार 4 संदिग्ध निकले आतंकी:ISI समेत दूसरे टैरर ग्रुप के लिए स्लीपर सेल कर रहे थे तैयार
धनबाद के वासेपुर से गिरफ्तार 4 संदिग्ध आतंकवादी संगठन के सदस्य निकले हैं। झारखंड ATS ने चारों संदिग्धों को शनिवार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार संदिग्धों में गुलफाम हसन, आयान जावेद, शहजाद और शबनम परवीन थे।
झारखंड के जिला अस्पतालों में जरूरत से आधे ही हैं बेड, कैसे मरीजों का होगा इलाज
झारखंड के जिला अस्पतालों में जरूरत से भी कम बैडों की संख्या है। बता दें कि देश में स्वास्थ्य सेवी की गुणवत्ता में सुधार के लिए मानक के रूप में भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानक का उपयोग किया जाता है।
नायडू ने भारत में विमानन रखरखाव, मरम्मत गतिविधियों को बढ़ाने का किया आह्वान
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने सोमवार को विदेशों में विमानों की रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) गतिविधियों को देश में ही बढ़ाने के प्रयासों का आह्वान किया। उन्होंने एमआरओ क्षेत्र में नवाचार और बौद्धिक संपदा विकास की आवश्यकता पर बल दिया।
दिल्ली में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री वय वंदना योजना शुरू, सीएम ने वरिष्ठ नागरिकों को दिए कार्ड
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री वय वंदना योजना की शुरुआत करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को राजधानी के वरिष्ठ नागरिकों को कार्ड वितरित किए।
झारखंड में आज से 1 मई तक बारिश और ओलावृष्टि, वज्रपात का भी अलर्ट
रांची समेत विभिन्न जिलों का तापमान 10 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार 28 अप्रैल यानि आज से लेकर एक मई तक तेज हवा और गरज के साथ बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
गुमला में डबल मर्डर, चाचा-चाची की भतीजे ने धारदार हथियार से मारकर की हत्या
गुमला में रविवार को भतीजे ने चाचा और चाची की टांगी से काटकर हत्या कर दी। घटना जिले के कामडारा थाना स्थित कारीचुंवा अंबाटोली गांव की है। मृतकों में थादियुस कुल्लू (45 वर्ष) एवं सिलविया कुल्लू (42 वर्ष) शामिल हैं। आरोपी भतीजा अरविंद कुल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
रिटायर्ड शिक्षिका को बंधक बना चार युवकों ने की लूटपाट, 9 लाख के गहने और 50 हजार कैश ले उड़े
जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर-10 स्थित आदर्श पथ के वरदान कॉलोनी में रहने वाली बेल्डीह स्कूल की रिटायर्ड शिक्षिका को हथियार के बल पर बंधक बनाकर मास्क पहने चार अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है।
पहलगाम में हमले की जगह ही फिल्माया गया था ‘बजरंगी भाईजान’ का क्लाइमेक्स सीन
सलमान खान की 2015 में आई फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई है। इस फिल्म के कई दृश्य जम्मू-कश्मीर में फिल्माए गए हैं। ‘बजरंगी भाईजान’ का क्लाइमेक्स सीन उस जगह पर फिल्माया गया था, जहां पहलगाम में हमला हुआ था।
जेल में बंद नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री लामिछाने की मुसीबत बढ़ी, एक और घोटाला, मुकदमा दर्ज
जेल में बंद नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री रवि लामिछाने की मुसीबत और बढ़ गई है। इस बीच उनके खिलाफ एक और को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला सामने आया है। इस पर सोमवार को मुकदमा दायर हुआ है।