फिल्म इंडस्ट्री को लेकर छलका संजय दत्त का दर्द, बोले ‘साथ आने की जरूरत’
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त हाल ही में अपनी नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ के प्रमोशन के सिलसिले में मुंबई में नजर आए, जहां उन्होंने पलक तिवारी और मौनी रॉय के साथ फिल्म का नया गाना ‘आय रे बाबा’ लॉन्च किया।
पहलगाम हमले के बाद आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर लॉन्च स्थगित
कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने हमला किया। इस हमले में 26 पर्यटक मारे गए और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में महाराष्ट्र के ६ पर्यटक भी शामिल हैं। इस आतंकवादी हमले से पूरे देश में आक्रोश फैल गया।
दिल्ली कैपिटल्स की हार पर बोले विप्रज निगम – गलत शॉट चयन से मैच फिसल गया
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के एक अहम मुकाबले में मंगलवार रात दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 14 रन से हार का सामना करना पड़ा। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 190 रन ही बना सकी।
भारतीय महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आजमाएगी नए संयोजन
ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाफ दो मुकाबलों में हार के बाद अब भारतीय महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में उतरने जा रही है। यह मुकाबले 1, 3 और 4 मई को पर्थ हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे।
टांगी से हमला कर युवक की हत्या, एक गिरफ्तार
बेरमो के पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी गांव में टांगी से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पिछरी मिश्रा टोला निवासी बिपुल मिश्रा ( 25 ) के रूप में हुई है।
झारखंड में बिजली होगी महंगी! एक मई से दरों में बढ़ोतरी की संभावना, आयोग आज करेगा घोषणा
झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं को जल्द ही महंगे बिजली बिल का सामना करना पड़ सकता है। झारखंड विद्युत नियामक आयोग (JERC) बुधवार, 30 अप्रैल को दोपहर 3 बजे वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नई बिजली दरों की घोषणा करने वाला है।
दोबारा कमान संभालते ही रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार ने मंत्री इरफान अंसारी का फैसला पलटा, MRI मशीन खरीद को दी हरी झंडी
हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद डॉ. राजकुमार ने मंगलवार को एक बार फिर रिम्स निदेशक का कार्यभार संभाल लिया। सुबह 9:15 बजे कार्यालय पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले एमआरआई मशीन की खरीद से जुड़े मामले में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी द्वारा जीबी बैठक में लिए गए निर्णय को पलट दिया।
गुमला में बंद घर को बनाया निशाना, चोरों ने उड़ाए 8 लाख से अधिक की संपत्ति
गुमला जिले के चेटर सरना टोली में मंगलवार रात एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। यह वारदात श्याम सुंदर प्रसाद के घर में उस वक्त हुई जब उनका परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए खोरा गांव गया हुआ था।
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने विशाखापट्टनम मंदिर हादसे पर दुख जताया, मुआवजा घोषित किया
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने विशाखापट्टनम के सिम्हाचलम मंदिर (श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर) के चंदनोत्सवम उत्सव के दौरान हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने आज सुबह प्रत्येक पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को तीन लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।
कनाडा चुनाव 2025: मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी चौथी बार सत्ता में, बहुमत से कुछ कदम दूर
कनाडा में हुए संघीय चुनावों में प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के नेतृत्व वाली लिबरल पार्टी ने लगातार चौथी बार सरकार बनाने की दिशा में सफलता प्राप्त की है। हालांकि, पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, फिर भी यह परिणाम उनके लिए एक महत्वपूर्ण वापसी को दर्शाता है