राष्ट्रपति ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज को हटाया, विदेशमंत्री मार्को रुबियो को सौंपी जिम्मेदारी
सिग्नल ऐप चैट से सुर्खियों में आए अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) माइकल वाल्ट्ज की छुट्टी कर दी गई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल घोषणा की कि उन्होंने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज को हटा दिया है।
10 मई को अमित शाह आएंगे रांची, कई राज्य के मुख्यमंत्री का भी होगा आगमन
राजधानी रांची में 10 मई को ईस्टर्न जोनल काउंसिल की अहम बैठक का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।
रांची सदर अस्पताल में जल्द शुरू हो सकती है बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा, रक्त कैंसर और सिकल सेल के मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
झारखंड में थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया और ब्लड कैंसर जैसे गंभीर रक्त संबंधी रोगों से पीड़ित हजारों मरीजों के लिए राहत की खबर है। रांची के सदर अस्पताल में जल्द ही बोन मैरो ट्रांसप्लांट (BMT) की सुविधा शुरू होने जा रही है। इस सुविधा के शुरू होते ही मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई या चेन्नई जैसे महंगे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
शेयर बाजार में तेजी, 81 हजार अंक के पार पहुंचा सेंसेक्स
घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का माहौल बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की मिली-जुली शुरुआत हुई । सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ खुलने में सफल रहा, जबकि निफ्टी ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी।
झारखंड में चार मई तक गर्जन और वज्रपात की आशंका
झारखंड में चार मई तक गर्जन, वज्रपात और हवा चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने तीन मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिले पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, कोडरमा और लोहरदग्गा को छोड़ कर शेष जिलों में गर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका जतायी है।
जनगणना में जातिगत गणना भी होगी शामिल, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी
केन्द्र सरकार ने आगामी जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने का अहम फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजनीतिक विषयों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज इसे मंजूरी प्रदान की। द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र में आयोजित पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी।
सरकार से आवास के पैसे लेकर भव्य भवन बनाने वालों पर सख्ती, कई लाभार्थियों को भेजा गया नोटिस
झारखंड में सरकारी आवास के लिए पैसा लेकर भव्य मकान बनाने वालों पर गाज गिरना तय है। प्रशासन ने ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनसे योजना के पैसों की रिकवरी करने की तैयारी शुरू कर दी है।
CM हेमंत सोरेन विदेश दौरे से वापस लौटे झारखंड, रांची पहुंचते ही कह दी बड़ी बात!
स्पेन और स्वीडन की यात्रा से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लौट गए हैं। रांची एयरपोर्ट पर उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ” इस घटना कि जितनी निंदा की जाए वो कम लेकिन कहीं ना कहीं देश में जो सूचना तंत्र है उसका घोर अभाव दिखा उम्मीद कर रहे हैं
दक्षिण कोरिया का दावा- यूक्रेन-रूस युद्ध में उत्तर कोरिया के 600 सैनिक मारे गए
संसदीय खुफिया समिति के पीपुल पावर पार्टी के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ली सेओंग-क्वेन ने राष्ट्रीय खुफिया सेवा के ताजा आंकड़ों के हवाले दावा किया है कि यूक्रेन के विरुद्ध रूस के युद्ध में कम से कम 600 उत्तर कोरियाई सैनिक मारे गए और 4,100 से अधिक घायल हुए।
Akshaya Tritiya Upay: आज करें ये छोटा सा काम,पूरे साल नहीं रहेगी पैसों की तंगी
आज अक्षय तृतीया के इस पावन और शुभ दिन पर आपके लिए एक ऐसा सरल और प्रभावी उपाय लेकर आए हैं जिसे करके आप मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन किए गए शुभ कार्य और उपाय अक्षय फल देते हैं यानी उनका प्रभाव कभी कम नहीं होता।