News Saga Desk
खूंटी। खूंटी जिले में एक जंगली हाथी देर रात जरियागढ़ थाना क्षेत्र के नागड़ा गांव में प्रवेश कर गया और एक ग्रामीण को पटककर मार डाला। शख्स की पहचान उमेश बारला (33 वर्ष) के रूप में हुई है। घरवालों ने बताया कि उमेश रात को घर के कमरे में सो रहा था तभी दीवार तोड़कर हाथी घर में घुस आया और उमेश को घसीट कर घर से बाहर निकाला और सूढ़ से पटक-पटककर मार डाला। इसके बाद जंगल की तरफ भाग गया। परिजनों की आवाज सुनकर ग्रामीण आए लेकिन तब तक उमेश बेसुध हो चुका था।
घटनास्थल पर पहुंची वन विभाग की टीम
घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम देर रात मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से उमेश को सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी नागड़ा गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी।
No Comment! Be the first one.