विशेष मुहूर्त और पर्व की समय-सारणी, जानें क्यों इस साल होली है खास

News Saga Desk

होली का पर्व हर साल प्रेम और खुशियों का प्रतीक मानकर मनाया जाता है। इस साल खासकर 2025 में होली का त्योहार कुछ खास समय और मुहूर्त के साथ मनाया जाएगा। यह सिर्फ रंगों का पर्व नहीं बल्कि बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। इस बार होलिका दहन गुरुवार 13 मार्च को रात 10:30 बजे से होगा लेकिन इसके लिए एक महत्वपूर्ण शर्त है भद्राकाल का समय। यह समय 10:29 बजे समाप्त होगा और इसके बाद ही होलिका दहन का आयोजन किया जाएगा। यह स्थिति इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भद्राकाल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए और इस बार इस दौरान होलिका दहन का आयोजन नहीं किया जाएगा। 

होली का रंगोत्सव कब होगा?

धर्मशास्त्रों और पंचांग के अनुसार होली का रंगोत्सव चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। जो इस बार शनिवार 15 मार्च को आएगा। इसका मतलब है कि शुक्रवार को केवल काशी में होली खेली जाएगी जबकि बाकी भारत में यह होली शनिवार को मनाया जाएगा।

होलिका दहन का विशेष मुहूर्त

  • पूर्णिमा तिथि गुरुवार रात 8:29 बजे से शुक्रवार दोपहर 12:25 बजे तक
  • भद्राकाल गुरुवार रात 10:29 बजे तक
  • होलिका दहन का समय गुरुवार रात 10:30 बजे से (रात भर)
  • चैत्र माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुक्रवार 12:25 बजे से शनिवार 2:34 बजे तक


Read More News

কমনওয়েলথ গেমসের পতাকা ও মশাল আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের হাতে, ২০৩০-এ আহমেদাবাদে শতবর্ষের আসর

সকাল সকাল ডেস্ক গ্লাসগো : গ্লাসগো কমনওয়েলথ গেমসের বর্ণাঢ্য সমাপ্তি অনুষ্ঠানে আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের...

পশ্চিম এশিয়ার পরিস্থিতি নিয়ে উচ্চপর্যায়ের বৈঠক, নাগরিক নিরাপত্তা ও জ্বালানি সরবরাহে জোর প্রধানমন্ত্রীর

সকাল সকাল ডেস্ক, নয়াদিল্লি : পশ্চিম এশিয়ায় চলমান সংঘাতের প্রভাব পর্যালোচনায় বৃহস্পতিবার...

ভুরকুন্ডায় শীঘ্রই গড়ে উঠতে পারে কেন্দ্রীয় বিদ্যালয়ের স্থায়ী ভবন, কেন্দ্রীয় কয়লামন্ত্রীর সঙ্গে বৈঠকে আশ্বাস

সকাল সকাল ডেস্ক নয়াদিল্লি, ৩০ জুলাই: ভুরকুন্ডায় কেন্দ্রীয় বিদ্যালয়ের স্থায়ী ভবন নির্মাণের...

Read More