23वें राष्ट्रीय पैरालंपिक एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तमिलनाडु का जलवा, 17 स्वर्ण सहित कुल 47 पदक जीते

News Saga Desk

चेन्नई। 23वें राष्ट्रीय पैरालंपिक एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तमिलनाडु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 47 पदक अपने नाम किए। इसमें 17 स्वर्ण, 18 रजत और 12 कांस्य पदक हैं। पदक तालिका में तमिलनाडु दूसरे स्थान पर रहा। यह चैंपियनशिप तमिलनाडु के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर के 1,476 पैरा-एथलीटों ने भाग लिया और 155 इवेंट्स में प्रतिस्पर्धा की। तमिलनाडु के खेल प्रदर्शन के अनुसार, जीवा मुथुराज ने पुरुषों की 100 मीटर टी38 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसी प्रकार शील अब्दुल काद के.एम. ने पुरुषों की 100 मीटर टी45/टी46/टी47 स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया और राजेश कुमार ने पुरुषों की 100 मीटर टी62/टी64 स्पर्धा में कांस्य पदक तक तक पहुंचने में सफल रहे।

23वीं राष्ट्रीय पैरालंपिक एथलेटिक्स चैंपियनशिप के कुल परिणाम के अनुसार, हरियाणा ने कुल 106 पदक जीतकर चैंपियनशिप में शीर्ष स्थान हासिल किया, जिसमें 49 स्वर्ण, 32 रजत और 25 कांस्य पदक शामिल हैं। उत्तर प्रदेश ने 14 स्वर्ण, 17 रजत और 11 कांस्य पदक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। राजस्थान ने 13 स्वर्ण, 22 रजत और 26 कांस्य पदक के साथ चौथा स्थान हासिल किया। जबकि महाराष्ट्र ने 11 स्वर्ण, 3 रजत और 13 कांस्य पदक के साथ पांचवां स्थान प्राप्त करने में सफल हो पाया।


গাভাইয়ের উত্তরসূরি সূর্য কান্ত, শপথ নিলেন সুপ্রিম কোর্টের নতুন প্রধান বিচারপতি

নয়াদিল্লি : সুপ্রিম কোর্টের প্রধান বিচারপতি পদে শপথ নিলেন বিচারপতি সূর্য কান্ত। বিদায়ী প্রধান...

November 24, 2025

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More